गुजरात में बाढ़, दिल्ली में सड़कें बनी तालाब..., जानिए क्या है आपके शहर का हाल
गुजरात में बाढ़, दिल्ली में सड़कें बनी तालाब..., जानिए क्या है आपके शहर का हाल
Share:

नई दिल्ली: महाराष्ट्र, गुजरात सहित कई राज्यों में भारी बारिश की वजह से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बीते कुछ दिनों से गुजरात में तेज बारिश हो रही है, जिससे बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। वहीं, मध्य प्रदेश के भी कई जिलों में तेज बारिश के कारण कुछ लोगों की मौत हो गई। हालांकि, दिल्ली सहित उत्तर भारत के कुछ राज्यों में अब भी झमाझम बारिश का बेसब्री से इंतजार है। राजधानी में सोमवार दोपहर को कई इलाकों में तेज वर्षा तो हुई, जिससे कुछ राहत मिली, मगर, अब भी रोजाना होने वाली बारिश की प्रतीक्षा है। 

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आज भी बारिश की संभावना हैं। यहां का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। आज हल्की बारिश हो सकती है। गुजरात में बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। अहमदाबाद में आज का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री, अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। यहां तेज बारिश होगी। मध्य प्रदेश की बात करें तो भोपाल में आज का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा। यहां भी वर्षा होने की संभावना हैं। 

 

इसके साथ ही, चंडीगढ़ में आज का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहेगा। यहां पर भी आज झमाझम बारिश होगी। उधर, उत्तराखंड के भी कई जिलों में बीते कुछ दिनों से मूसलाधार बारिश हो रही है। यहां का आज का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहेगा। यहां तेज बारिश होने का अनुमान है। 

नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी की मुश्किलें बढ़ीं, ED ने कसा शिकंजा

क्या ऐसे ही किसानो के साथ देने वाली है भाजपा सरकार? इस राज्य के किसान हुए गिरफ्तार

'किसी एक वर्ग की आबादी तेजी से न बढ़ने लगे..', आखिर किस तरफ था CM योगी का इशारा ?

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -