24 घंटों तक हैक रहा गुजरात कांग्रेस का ट्विटर हैंडल, चुनावी राज्य में मचा हड़कंप
24 घंटों तक हैक रहा गुजरात कांग्रेस का ट्विटर हैंडल, चुनावी राज्य में मचा हड़कंप
Share:

अहमदाबाद: गुजरात में विधानसभा चुनावों से पहले प्रदेश कांग्रेस इकाई का ट्विटर हैंडल हैक हो गया। पार्टी ने खुद अकॉउंट के रिकवर होने के बाद ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी है। गुजरात कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से कहा गया कि किसी ने सियासी मकसद से उनके अकॉउंट को हैक किया था। मगर, तकनीकी टीम की मेहनत से हैंडल को दोबारा प्राप्त कर लिया गया है।

 

गुजरात कांग्रेस ने अपना ट्विटर हैंडल रिकवर होने के बाद लिखा कि, 'We are back (हम वापस आ गए हैं)।' आगे लिखा गया है कि, 'किसी ने सियासी इरादे से गुजरात कांग्रेस का ट्विटर हैंडल हैक कर लिया था। मगर, हमारी तकनीकी टीम की मेहनत से गुजरात कांग्रेस का ट्विटर अकाउंट फिर से बहाल हो गया है। हम सड़कों पर, संसद में और सोशल मीडिया पर लोगों की आवाज उठाते रहे हैं और उठाते रहेंगे।' कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुजरात कांग्रेस का ट्विटर हैंडल हैक किए जाने के बाद कई ट्वीट भी किए गए थे, जिसे अकॉउंट रिकवर होने के बाद हटा दिया गया। कथिततौर पर अकॉउंट 24 घंटों से अधिक समय तक के लिए हैक था। इस बीच कांग्रेस ने इस मसले को जमकर भुनाया और शिकायत करने की धमकी भी दी।

कांग्रेस के सोशल मीडिया चीफ केयूर शाह ने इस तरह अकॉउंट हैक किए जाने को लेकर कहा कि गुजरात में पार्टी, सोशल मीडिया के माध्यम से अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इसलिए पार्टी की आवाज को रोकने के लिए ऐसा किया गया है। यदि जाँच में कोई राजनैतिक एंगल निकल कर आया, तो इसकी शिकायत की जाएगी।

इस राज्य में शुरू हुआ 'हमर बेटी-हमर मान' अभियान

बलात्कारियों की अब खैर नहीं.., योगी सरकार ने पारित किया कठोर प्रावधानों वाला विधेयक

‘PayCM’ के पोस्टर लगाने के मामले में कांग्रेस नेता अरेस्ट, भड़के अभिनेता ने भी किया ट्वीट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -