मल्टी विटामिन की प्राकृतिक गोली है ये पहाड़ी सब्जी, दाम जानकार चकरा जाएगा दिमाग
मल्टी विटामिन की प्राकृतिक गोली है ये पहाड़ी सब्जी, दाम जानकार चकरा जाएगा दिमाग
Share:

नई दिल्ली: भारत के पास एक ऐसी सब्जी है, जिसकी दुनियाभर में जबरदस्त मांग है। ये सब्जी हिमालय में पाई जाती है और इसको खरीदने के लिए हजारों रूपये खर्च करने होते हैं। किन्तु इस सब्जी की विशेषता और इसकी गुणवत्ता के आगे इसका मूल्य आपको कम ही लगेगा। हालांकि ये आम लोगों की पहुंच से दूर है, किन्तु ये हाई-प्रोफाइल लोगों की फेवरेट लिस्ट में शामिल है। 

इस सब्जी को प्राकृतिक मल्टी-विटामिन कहा जा सकता है। एक किलो सब्जी का दाम 30 हजार रूपये है और यदि इसमें किस्में देखी जाएं तो ये और भी महंगी हो सकती है। ये सब्जी जितनी महंगी है उतना ही इसे बनाने में मशक्कत करनी पड़ती है। इस सब्जी का नाम गुच्छी (Gucchi) है। ये एक जंगली मशरूम की किस्म है जो हिमालय में पैदा होती है। इस सब्जी को ड्राय फ्रूट, सब्जियां और देशी घी को मिला कर बनाया जाता है। ये भारत की ऐसी दुर्लभ सब्जी है, जिसकी मांग विदेशों बहुत अधिक है। इस सब्जी के बारे में महशूर है कि इसको खाने से दिल के रोग नहीं होते हैं। इसे हिमालय से सूखा कर लाया जाता है। इसके बाद इसे मार्केट में बेचा जाता है।

गुच्छी जंगलों में उगने वाली सब्जी है और ये फरवरी से लेकर अप्रैल के बीच मिलती है। इसका साइंटिफिक नाम मार्कुला एस्क्यूपलेंटा है और इसे सामान्य भाषा में मोरेल्स भी कहते हैं। ये स्पंज मशरूम के नाम से भी मशहूर है।  वैज्ञानिकों के अनुसार ये मशरूम की ही एक किस्म मॉर्शेला फैमिली से आया है। ये हिमालय के अलावा हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर के पहाड़ों पर पाया जाता है।

पत्नी खाने में मिलाती थी शराब छुड़वाने की दवा, पति ने पता चलते ही किया यह काम

निलांशी पटेल ने तोडा अपना ही रिकॉड, 170.5 सेंटीमीटर है बालों की लम्बाई

दूध से नहा रहा है कर्मचारी, वीडियो हुआ वायरल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -