पूर्वी क्षेत्र में हो सकती है दूसरी हरित क्रांति
पूर्वी क्षेत्र में हो सकती है दूसरी हरित क्रांति
Share:

पटना : केंद्रीय कृषी मंत्री राधामोहन सिंह द्वारा कहा गया कि केंद्र सरकार कई तरह के अच्छे कार्यक्रमों का संचालन कर रही है। इस तरह से उन्होंने कहा कि पूर्वी राज्यों में दूसरी हरित क्रांति प्रारंभ की जा सकती है। दरअसल पूर्वी क्षेत्र हेतु आईसीएआर परिसर में आयोजित दूसरी हरित क्रांति की संचालन समिति की बैठक को संबोधित किया गया था। उनका कहना था कि द्वितीय हरित क्रांति के क्षेत्र में जो काम किया गया उसकी समीक्षा की गई। विभिन्न कठिनाईयों की जानकारी भारत सरकार को दी जाएगी। इसकी जिम्मेदारी आईसीएआर, पूर्वी क्षेत्र पटना को सौंपी गई।

इस मामले को लेकर कृर्षि विशेषज्ञों का कहना था कि कृषि में विकास को गति दी जाए। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के न्यूनतम सरकार और अधिकतम शासन के प्रयासों को साकार करने की बात कही गई थी। इस मामले में केंद्रीय मंत्री द्वारा कहा गया कि चांवल, सब्जी, मीठे जल की मछली के उत्पाद आदि मसलों पर शानदार कार्य हो रहा है।

कृषि क्षेत्र के विकास से पूर्वी क्षेत्र में दूध, मांस, दलहन, तिलहन जैसे उत्पाद की पैदावार बढ़ सके। ऐसे प्रयास किए जा रहे हैं। इस कार्य के लिए आयोजित होने वाली बैठक में वरिष्ठ वैज्ञानिक और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने भागीदारी की।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -