दादी ने गाया 'बहारों फूल बरसाओ' गाना, वीडियो ने छू लिया लोगों का दिल
दादी ने गाया 'बहारों फूल बरसाओ' गाना, वीडियो ने छू लिया लोगों का दिल
Share:

आज के समय में हर तीसरा शख्स सोशल मीडिया का इस्तेमाल करता है वही अक्सर सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं। वही अब एक वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमे एक वृद्ध महिला खेत में बैठकर 'बहारों फूल बरसाओ...' गाना गा रही हैं। उनकी सिंगिंग को देखकर लोग उनके आत्मविश्वास और आवाज की प्रशंसा कर रहे हैं। 

आपको बता दें कि वीडियो को 'IPS विवेक राज सिंह फैन' नाम के Facebook पेज पर साझा किया गया है। इसके कैप्शन में दिल वाली इमोजी के साथ 'गजब' लिखा है। एक मिनट के इस वीडियो को अब तक 30 लाख से अधिक व्यूज प्राप्त हो चुके हैं। सैकड़ों उपयोगकर्ताओं ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे एक वृद्ध महिला खेत में काम कर रही हैं। साथ-साथ वो 1966 में आई फिल्म 'सूरज' का 'बहारों फूल बरसाओ, मेरा महबूब आया है...' गाना भी गुनगुना रही हैं। इस गाने को लीजेंडरी सिंगर मोहम्मद रफी ने गाया था। 

वही अब सोशल मीडिया उपयोगकर्ता वृद्ध महिला की आवाज की प्रशंसा कर रहे हैं। एक शख्स ने लिखा- बहुत बढ़िया दादी जी। दूसरे ने कहा- इस उम्र में ऐसी आवाज, कमाल है। तीसरे ने लिखा- सुरीली आवाज के साथ जबरदस्त कॉन्फिडेंस। एक अन्य शख्स ने कहा- उम्र प्रतिभा की मोहताज नहीं होती। 22 अप्रैल को शेयर किए गए इस वीडियो को ३.4 मिलियन से अधिक लोग देख चुके हैं। लगभग 2 लाख लोगों ने इसे लाइक भी किया है। वीडियो पर कई सारे यूजर्स कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

4 लोग भी मिलकर नहीं खा पाते है ये 1 डोसा, जानिए खासियत

आसमान में दिखा अद्भुत नजारा, देखकर दंग रह गए लोग

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वकील और जज की बहस का वीडियो, देखकर लोटपोट हुए लोग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -