नमामि गंगे के तहत 231 परियोजनाओं की हुई शुरुआत
नमामि गंगे के तहत 231 परियोजनाओं की हुई शुरुआत
Share:

नई दिल्ली : नमामि गंगे के तहत गंगा को साफ करने वाली 231 परियोजनाओं का आज शुभारंभ हुआ। हरिद्वार से शुरु हुई 300 परियोजना के लिए 2000 करोड़ रुपए की राशि आवंटित की गई है। इस मौके पर केंद्र सरकार के तीन मंत्री मौजूद थे। केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री उमा भारती, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, चौधरी बीरेंद्र सिंह, महेश शर्मा मौजूद थे।

भारती ने बताया कि 20 परियोजनाएं पश्चिम बंगाल में, बिहार में 26 परियोजनाएं, उतराखंड में 47 परियोजनाएं शुरु की जा रही है, जब कि यूपी में 112 परियोजनाएं। उन्होने बताया कि योजना का प्रथम चरण अक्टूबर 2016 और दूसरा चरण अगले दो वर्षो में पूरा किया जाएगा। इन परियोजनाओं को उतराखंड, उतर प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, हरियामा और दिल्ली में शुरु किया जा रहा है।

इसमें घाट का नवीनीकरण, जलमल शोधन यंत्र स्थापित करना, वृक्षारोपण एवं जैव विविधता संरक्षण भी शामिल है। शुरुआत में यह परियोजना एक साथ 104 स्थानों पर सभी पांच गंगा बेसिन वाले राज्यों में शुरु की जाएगी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -