सरकार का ध्येय अधिक से अधिक हथियारों को देश में मेक इन इंडिया के तहत बनाना है
सरकार  का ध्येय अधिक से अधिक हथियारों को देश में मेक इन इंडिया के तहत बनाना है
Share:

नई दिल्ली: रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने आझ बताया कि मेक इन इंडिया के तहत देश में बन रहे अधिक से अधिक रक्षा उपकरणों का निर्माण ही सरकार का उद्देश्य है। आगे उन्होने कहा कि मोदी शासन के पहले वर्ष में भारतीय विक्रेताओं को दिए गए ऑर्डर में 13 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

लोकसभा में फिरोज वरुण गांधी से पूछे गए एक पूरक प्रश्न के संबंध में रक्षा मंत्री ने जवाब देते हुए कहा कि वर्ष 2012-13 के दौरान रक्षा उपकरणों की खरीद में वास्तविक व्यय 58,768 करोड़ रुपए रहा जिसमें भारतीय विक्रेताओं को 32,455 करोड़ रुपए (55.23 प्रतिशत) के ऑर्डर दिए जबकि विदेशी विक्रेताओं को 26,313 करोड़ रुपए (44.77 प्रतिशत) ऑर्डर दिए गए।

वहीं वर्ष 2013-14 के दौरान रक्षा उपकरणों की खरीद में वास्तविक खर्च 66850 करोड़ हुए, जिसमें से भारतय विक्रेताओं को 31768 करोड़ रुपए दिए गए। 2014-15 में कुल खर्च 65582 करोड़ रुपए रहा, तो उसमें से भारतीय विक्रेताओं को 40589 करोड़ के ऑर्डर दिए गए। रक्षा मंत्री ने कहा कि वर्ष 2015.16 के दौरान विदेशी विक्रेताओं तथा भारतीय विक्रेताओं को दिये गए आर्डर के संबंध में रक्षा पूंजीगत अधिग्रहण पर व्यय समेकित नहीं किया गया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -