CM शिवराज पर गोविंद सिंह ने बोला जमकर हमला, प्रदेश की 'विकास यात्रा' को बताया 'विनाश यात्रा'
CM शिवराज पर गोविंद सिंह ने बोला जमकर हमला, प्रदेश की 'विकास यात्रा' को बताया 'विनाश यात्रा'
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश में एक बार फिर नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने सीएम शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ बयान दिया है। सीएम शिवराज सिंह चौहान की राज्य में निकाली जा रही विकास यात्रा को गोविंद सिंह ने विनाश यात्रा बताया है। साथ ही उन्होंने शिवराज सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि राज्य सरकार ने किसानों और युवाओं को बर्बाद कर दिया है।
 
वही अपने बयान में गोविंद सिंह ने कहा कि भाजपा ने अपने हित में काम करते हुए राज्य को लूटने का काम किया है। सरकार का कार्यक्रम में हर आदमी को बुलाना, गाड़िया लगाना एवं खाना खिलाना पूरे खजाने को खोखला करना, यह भाजपा का एक कार्यक्रम बन चुका है। नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह एक निजी शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भिंड पहुंचे थे। इस के चलते उन्होंने मीडिया से बात करते हुए राज्य सरकार पर हमला बोला है। राज्य के मुखिया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पर सीधा हमला बोलते हुए नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने बड़ा आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज शासकीय धन का दुरूपयोग करते हुए एक बार फिर सत्ता में काबिज होने को कोशिश कर रहे हैं। राज्य की जनता गर्त में जा चुकी है। चार लाख से ज्यादा का कर्जा हो चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य की जनता समझ चुकी है लोहा गरम है, सिर्फ हथौड़ा चलाना बाकी रह गया है। जनता इस बार गर्म लोहे पर अवश्य चोट करेगी।
 

'किसी आदिवासी नेता को CM का कार्यकाल पूरा नहीं करने दिया गया', CM सोरेन का आया बड़ा बयान

कर्नाटक चुनाव से पहले कांग्रेस नेता सिद्धारमैया का इमोशनल कार्ड, बोले- ये मेरा अंतिम चुनाव...

'मोदी की हवा है...', आखिर क्यों ऐसा बोले PK?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -