सरकारी कर्मचारियों को सरकार का बड़ा तोहफा, सैलरी में हो जाएगा बंपर इजाफा
सरकारी कर्मचारियों को सरकार का बड़ा तोहफा, सैलरी में हो जाएगा बंपर इजाफा
Share:

नई दिल्ली: एक फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) आम बजट (Budget 2023) पेश करेंगी। हर बार की भांति इस बार भी सरकारी कर्मचारियों (Government Employees) को बजट से कई उम्मीदें हैं। यदि सरकार बजट में कर्मचारियों की तीन मांगों को मान लेती है, तो उनके वेतन में शानदार वृद्धि होगी। इसमें केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में वृद्धि, बकाया डीए का भुगतान एवं फिटमेंट फैक्टर में वृद्धि सम्मिलित है। कर्मचारियों को उम्मीद है कि सरकार इन तीन चीजों को आने वाले बजट (Budget 2023) में सम्मिलित करेगी।

वही बढ़ती महंगाई से निपटने के लिए सरकार केंद्रीय कर्मचारियों को थोड़ी राहत दे सकती है। कर्मचारियों की पहली मांग 18 महीने के बकाया डीए का भुगतान की है। कर्मचारी लंबे वक़्त से इसके भुगतान की मांग कर रहे हैं। कोरोना महामारी के चलते सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 18 महीने के लिए होल्ड कर दिया था। कर्मचारी निरंतर बकाया डीए राशि की भुगतान की मांग कर रहे हैं। केंद्रीय कर्मचारियों का जनवरी 2020 से जून 2021 तक का DA पेंडिंग है। 

केंद्रीय कर्मचारी लंबे वक़्त से फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) को बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। यदि फिटमेंट फैक्टर को सरकार बढ़ाती है, तो कर्मचारियों की न्यूनतम वेतन में वृद्धि होगी। उनके वेतन 18,000 रुपये से बढ़कर 26,000 रुपये हो जाएगी। यानी न्यूनतम सैलरी में सीधे 8,000 रुपये की वृद्धि हो जाएगी। केंद्रीय कर्मचारी सरकार से फिटमेंट फैक्टर को 2।57 प्रतिशत से बढ़ाकर 3।68 प्रतिशत करने की मांग कर रहे हैं। सरकार वर्ष में दो बार केंद्रीय कर्मचारी के महंगाई भत्ता (DA) में वृद्धि करती है। जनवरी एवं जुलाई में सरकार डीए में बढ़ोतरी करती है। केंद्रीय कर्मचारियों की मांग है कि डीए में वर्ष की पहली वृद्धि 1 फरवरी को पेश होने वाले बजट के साथ या बाद में कर दिया जाए। जिससे होली से पहले उनके वेतन में वृद्धि हो सके।

'गाजर-मूली की तरह काट डालेंगे', BJP विधायक को मिली जान से मारने की धमकी

क्रिकेट के विवाद में हुआ युवक का क़त्ल, पथराव के बाद मचा बवाल

ICU में डेढ़ घंटे तक तड़पते रहे केंद्रीय मंत्री के भाई , मौत के बाद दो डॉक्टर हुए सस्पेंड

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -