Google का  2 करोड़ भारतीय लघु एवं मझौले उद्योगों का लक्ष्य
Google का 2 करोड़ भारतीय लघु एवं मझौले उद्योगों का लक्ष्य
Share:

tyle="text-align: justify;">नई दिल्ली: दुनिया का सबसे फ़ास्ट सर्च इंजिन गूगल ने आज कहा कि उसका 2017 तक भारत में 2 करोड़ लघु एवं मझोले उद्योगों (SMB) को अपने मोबाइल एप्प गूगल माय बिजनसे (जीएमबी) के जरिए ऑनलाइन लाने का लक्ष्य है।  
 
गूगल कंपनी के मुताबिक, जीएमबी एप्प के जरिए एस.एम.बी. को गूगल पर अपने कारोबार संबंधी जानकारी अंग्रेजी व हिंदी में ऑनलाइन तैयार करने व उसके प्रबंधन में मदद मिलेगी। इसके लिए उन्हें वेबसाइट या डोमेन में निवेश भी नहीं करना होगा।   
 
सर्च इंजिन गूगल कंपनी के उपाध्यक्ष व प्रबंध निदेशक राजन आनंदन ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा,‘ अगले तीन साल में भारत में 50 करोड़ से अधिक इंटरनैट उपयोक्ता होंगे जो स्थानीय कंपनियों सहित अन्य की जानकारी सर्च करेेंगे। हम कारोबारियों व ग्राहकों की मदद करना चाहते हैं।’ उन्होंने कहा कि इस नई जी.एम.बी. पहल के तहत गूगल 2017 तक दो करोड़ एस.एम.बी. को ऑनलाइन सूचनाएं हासिल करने में मदद करेगी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -