आज ही ख़रीद लें सोना-चांदी, दामों में आई जबरदस्त गिरावट
आज ही ख़रीद लें सोना-चांदी, दामों में आई जबरदस्त गिरावट
Share:

नई दिल्ली: भारतीय मुद्रा रुपये में मजबूती के चलते सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट देखी गई है। HDFC सिक्युरिटीज के मुताबिक, देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को सोने के दाम में 80 रुपये की गिरावट आई है। इस गिरावट से अब सोने के दाम 40,554 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गए हैं। गौरतलब है कि गुरुवार को सोना 40,634 रुपये प्रति 10 ग्राम के दाम पर बंद हुआ था।

सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी शुक्रवार को गिरावट दर्ज की गई है। चांदी में शुक्रवार को 200 रुपये की गिरावट आई है। इस गिरावट से चांदी का दाम 47,695 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुँच गया है। उल्लेखनीय है कि चांदी गुरुवार को 47,895 रुपये प्रति किलोग्राम के दाम पर बंद हुई थी। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों की खरीदारी में कमी के कारण चांदी के भाव में यह गिरावट आई है।

HDFC सिक्युरिटीज के देवर्श वकील ने कहा कि जोखिम के कम होने, इक्विटीज में मजबूती आने और वैश्विक स्तर पर सोने की कीमतों में कमी के चलते सोने में गिरावट देखी गई है। वहीं, रुपये में बढ़त घरेलू स्तर पर सोने की कीमतों में गिरावट की मुख्य वजह रही है।

वीडियोकॉन मामला: ED जब्त कर सकता है चंदा कोचर की संपत्ति, अगले दो दिनों में जारी होगा आदेश !

एयर इंडिया को बेचने के लिए आकर्षक ऑफर ला रही मोदी सरकार, खरीदार भी नहीं कर पाएंगे इंकार

रतन टाटा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, लेकिन साइरस मिस्त्री को लगा झटका

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -