गुजरात के सूरत में हुई सोने के बिस्किट की बारिश!
गुजरात के सूरत में हुई सोने के बिस्किट की बारिश!
Share:

दुनियाभर में कई बार ऐसी ऐसी चीजें हो जाती हैं जिनपर यकीन कर पाना मुश्किल हो जाता है। ऐसा ही कुछ हुआ है सूरत में। जी दरअसल गुजरात के सूरत शहर के एक गांव में सोने की बरसात हुई है। यह सुनकर आपको अटपटा लग रहा होगा लेकिन यह सच है। जी दरअसल यहाँ जैसे ही सोने की बरसात हुई वैसे ही लोग सोना बीनने के लिए घर से निकल कर सड़क पर आ गए। मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात से सूरत हवाई अड्डे के पास डुम्मस गांव के लोगों को कुछ ऐसी चीज़ें मिल रही हैं जो दिखने में हुबहू सोने जैसी हैं।

बताया जा रहा है सोने जैसी दिखने वाली ये धातु क्या है सड़क पर और आस पास की झाड़ियों में ये कहां से आई है इस बारे में अब तक पता नहीं चल पाया है। लेकिन हां, ये चीज़ जिसके भी हाथ लग रही है वो इसे सोना समझ कर अपने साथ अपने घर ले जा रहा है। जी दरअसल यहाँ के लोग इन चीजों को सोना समझ रहे हैं और अपने घर ले जा रहे हैं। इस समय यह खबर तेजी से चर्चाओं का हिस्सा बन चुकी है। जी दरअसल सोना बीनने के लिए डुम्मस गांव के लोग तेजी से उमड़ने लगे हैं। केवल यही नहीं बल्कि यहां रात के वक्त में भी लोग टॉर्च लेकर सोना ढूंढ रहे हैं।

यहाँ रहने वाले लोग बताते हैं कि रात के वक्त कुछ लोग यहां से पैदल गुजर रहे थे तभी उन्हें ये चमकने वाली चीज मिली। उसके बाद उन्होंने गांव के बाकी लोगों को इसकी जानकारी दी। बाद में देखते ही देखते कई चमचमाती चीज मिली जो सोना है या पीतल यह तो नहीं पता लेकिन फिर भी लोग इसे एकत्र कर रहे हैं। यहाँ के एक युवक का कहना है, 'यहां पर कल रात को कुछ लोगों को सोना मिला था, जिसके बाद सब को धीरे-धीरे यह बात पता लगी। मैं भी यहां सोना ढूंढने के लिए आया हूं। लेकिन मुझे अभी तक कुछ मिला नहीं है।'

नोरा संग वायरल वीडियो पर बोले टेरेंस- 'मैं 17 साल का बच्चा नहीं 45 साल का आदमी...'

आज रिलीज होगा फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' का ट्रेलर

जसलीन संग शादी के बंधन में बंधे अनूप जलोटा, तस्वीरें हो रहीं वायरल!

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -