2 महीने में आज सबसे सस्ता हुआ सोना, खरीदने का सुनहरा मौका
2 महीने में आज सबसे सस्ता हुआ सोना, खरीदने का सुनहरा मौका
Share:

अमेरिकी बॉन्ड यील्ड यानी बॉन्ड पर मिलने वाले इंट्रेस्ट रेट में बढ़ोतरी के कारण सोने पर दबाव बढ़ रहा है। ऐसे में आज MCX पर डिलिवरी वाला सोना 2 महीने के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया। जी दरअसल, अमेरिकी फेडरल रिजर्व बॉन्ड टैपरिंग कर रहा है। ऐसे में अब आर्थिक जानकारों का यह मानना है कि फेड समय से पहले इंट्रेस्ट में बढ़ोतरी कर सकता है। इस वजह से डॉलर में मजबूती देखी जा रही है। आप सभी को बता दें कि 10 साल का अमेरिकी बॉन्ड यील्ड इस समय मार्च 2021 के बाद उच्चतम स्तर पर है। वहीं MCX पर दोपहर के 2.20 बजे फरवरी डिलिवरी वाला सोना 81 रुपए की गिरावट के साथ 47370 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा था।

आपको बता दें कि अप्रैल डिलिवरी वाला सोना इस समय 42 रुपए की गिरावट के साथ 47534 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। वहीं इंटरनेशनल मार्केट में इस समय सोना हरे निशान में है और वह 1780 डॉलर के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। दूसरी तरफ सोना के अलावा चांदी में भी गिरावट देखी जा रही है। जी दरसल MCX पर मार्च डिलिवरी वाली चांदी 190 रुपए की गिरावट के साथ 60236 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रही थी। वहीं मई डिलिवरी वाली चांदी 226 रुपए की गिरावट के साथ 60900 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रही थी। इसी के साथ इंटरनेशनल मार्केट में चांदी गिरावट के साथ 22.23 डॉलर प्रति आउंस के स्तर पर कारोबार कर रही थी। आपको बता दें कि 10 साल का अमेरिकी बॉन्ड यील्ड इस समय 0.57 फीसदी की गिरावट के साथ 1.723 फीसदी पर था।

वहीं इस समय डॉलर इंडेक्स पर भी दबाव है। यह 0.18 फीसदी की गिरावट के साथ 96.150 अंकों के स्तर पर था। यह इंडेक्स दुनिया की छह प्रमुख करेंसी के मुकाबले डॉलर की मजबूती को बतलाता है। अगर हम गोल्ड के बारे में बात करें तो साल 2021 में भारत ने रिकॉर्ड इंपोर्ट किया। वहीं रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल भारत ने 55.7 बिलियन डॉलर का गोल्ड इंपोर्ट किया। 2020 में कुल 22 बिलियन डॉलर का इंपोर्ट किया गया था। इससे पहले साल 2011 में कुल 53.9 बिलियन डॉलर का गोल्ड इंपोर्ट किया गया था।

साल 2020 से कोरोना की दो-दो लहर, शादियों के कैंसिल होने, फेस्टिव सीजन के दौरान खरादारी से बचने के कारण गोल्ड की मांग लंबे समय से दबी थी। इसी के चलते साल 2021 में रिकॉर्ड गोल्ड इंपोर्ट किया गया क्योंकि मांग में जबरदस्त तेजी आई थी। हाल ही में जानकारों ने यह भी कहा है कि ओमिक्रॉन वेरिएंट के कारण इस साल सोने की कीमत में भी उछाल आएगा। वहीं सरकार ने गोल्ड इंपोर्ट में ड्यूटी में कटौती की है जिसके कारण भी मांग मे तेजी आएगी।

क्या इस बार गोल्डन ग्लोब अवार्ड में नजर नहीं आएंगे एक भी सेलेब्रिटी

महिला ने अपने प्राइवेट पार्ट में छिपा रखा था आधा किलो सोना, इस तरह खुला राज़

खुशखबरी! सोने के दाम में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट, चांदी भी 1000 रुपये से ज्यादा सस्ती

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -