Gold Futures Price: सोने की वायदा कीमत में आयी गिरावट
Gold Futures Price: सोने की वायदा कीमत में आयी गिरावट
Share:

भारतीय बाजारों में सोने में आज शुक्रवार को भी तेज गिरावट देखी जा रही है। इसके साथ ही सोने में गिरावट का यह लगातार चौथा दिन है। वहीं एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुक्रवार सुबह तीन अप्रैल 2020 के सोने का वायदा भाव 746 रुपये की जबरदस्त गिरावट के साथ 41460 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करता दिखा। वहीं, पांच जून 2020 के सोने का वायदा भाव 765 रुपये की गिरावट के साथ 42,058 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इसके साथ ही इक्विटी बाजारों में बिकवाली का असर सोने पर भी पड़ा है, जिसके चलते कीमतों में यह गिरावट देखी गई। वहीं सोने की कीमतें केवल दो दिनों में करीब 2,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक गिर गई हैं।

चांदी के वायदा भाव की बात करें, तो इसमें भी जबरदस्त गिरावट देखी जा रही है।वहीं  एमसीएक्स पर पांच मई 2020 का चांदी वायदा भाव शुक्रवार दोपहर 2.76 फीसद या 1218 रुपये की गिरावट के साथ 42,921 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं, 3 जुलाई 2020 की चांदी की वायदा कीमत 2.87 फीसद या 1280 रुपये की गिरावट के साथ 43,390 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी।भारत में सोने की कीमत में बीते सत्र में 1100 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई थी, जबकि चांदी की कीमत 1,600 रुपये प्रति किलोग्राम गिरी थी।

अंतरराष्ट्रीय स्तर की बात की जाए , तो सोने का हाजिर भाव शुक्रवार सुबह 1.3 फीसद की गिरावट के साथ 1555.42 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। बीते सत्र में इसमें 3.6 फीसद की गिरावट देखी गई थी। वैश्विक स्तर पर चांदी की बात करें, तो यह शुक्रवार सुबह 1.18 फीसद या 0.19 डॉलर की गिरावट के साथ 15.64 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करती दिखाई दी। 

टैक्स कलेक्शन पर भी कोरोना वायरस का असर

वैश्विक मंदी की आशंका: कोरोना वायरस के कारण दुनियाभर के शेयर बाजार में हड़कंप

शेयर बाजार में आया बदलाव, Sensex में आया इतने अंको का उछाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -