सितंबर महीने में सोने का आयात घटा
सितंबर महीने में सोने का आयात घटा
Share:

नई दिल्ली : सोने का आयात घटता जा रहा है। सितंबर महीने में सोने का आयात घटकर 2.0 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। हलाकि इससे पहले लगातार 2 महीने इसमें तेजी दिखाई दी थी। वाणिज्य मंत्रालय के जरिये पेश आकड़ो के मुताबिक, सितंबर में सोने का आयात 45.62 प्रतिशत घटकर 2.057 अरब डॉलर रहा जो बीते वर्ष वर्तमान महीने में 3.783 अरब डॉलर था।  

वहीं अन्य धातु चांदी का आयात भी 9.23 फीसदी कम होकर करीब 43.35 करोड़ डॉलर पर आ गया है। मोती, मूल्यवान एवं अद्र्ध-मूल्यवान पत्थरों का आयात भी लगभग 28 फीसदी घट गए है। 

आंकड़ों के मुताबिक, रत्न एवं आभूषण का निर्यात सितंबर महीने में 18.81 फीसदी कम होकर 3.64 अरब डॉलर रहा जो पिछले साल वर्तमान महीने में 4.48 अरब डॉलर था।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -