वोल्फसबर्ग के साथ गोलकीपर बेनाग्लियो का समझौता आगे बढ़ा
वोल्फसबर्ग के साथ गोलकीपर बेनाग्लियो का समझौता आगे बढ़ा
Share:

बर्लिन : वीएफएल वोल्फसबर्ग के गोलकीपर डिएगो बेनाग्लियो ने क्लब के साथ अपने समझौते को वर्ष 2017 तक के लिए और आगे बढ़ा दिया है। इस बात की जानकारी जर्मन फुटबाल क्लब ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट के जरिये दी। एक समाचार एजेंसी के मुताबिक, स्विट्जरलैंड के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी ने अपने अनुबंध में दिए एक विकल्प को लेकर इस समझौते को साल 2017 तक के लिए आगे बढ़ाया है। वह अब जून 2017 कर क्लब के में शामिल रहेंगे।

बेनाग्लियो जनवरी 2008 में वोल्फसबर्ग क्लब से जुड़े थे और अब तक वह क्लब के साथ 232 मैच खेल चुके हैं। उन्होंने क्लब के साथ साल 2009 में बुंदेसलीगा खिताब और साल 2015 में जर्मन कप अपने नाम किया था। बेनाग्लियो ने अपने एक बयान में कहा, "मैं हमारे इस करार को आगे बढ़ाने के बाद बेहद खुश हूँ.

मुझे वोल्फसबर्ग में अपने परिवार जैसा ही अनुभव होता है।" बुंदेसलीगा की लिस्ट में वोल्फसबर्ग तीसरे पायदान पर है और लीग में शनिवार को 12वें दौर में क्लब का सामना मैंज से होगा।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -