मनोहर पर्रिकर की पुण्यतिथि पर गोवा के मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
मनोहर पर्रिकर की पुण्यतिथि पर गोवा के मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
Share:

पणजी: गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने आज यानी बुधवार को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। जी दरअसल गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का निधन साल 2019 में 17 मार्च को हुआ था। जी दरअसल वह अग्न्याशय (पैंक्रियाटिक) कैंसर से ग्रस्त थे। अब मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने आज सुबह पास ही मिरामार बीच पर स्थित पर्रिकर स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने एक ट्वीट भी किया है इसमें उन्होंने लिखा है- 'कल्पक नेतृत्व, सामाजिक भान आनी प्रखर इच्छाशक्ती हांचो संगम म्हळ्यार आमचो भाई! तांचें जीवीत आनी कार्य सदांच आमकां प्रेरणा दियत रावतलें। आयज पुण्यतिथी निमतान तांच्या  पवित्र यादीक हांव आर्गां ओंपता!' आप देख सकते हैं यह एक वीडियो है और इसमें राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर नजर आ रहे हैं।

इस दौरान मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने संवाददाताओं से कहा, ''मेरी सरकार पर्रिकर की नीतियों और सिद्धांतों को आगे बढ़ा रही है जिन्होंने वंचित तबकों की बेहतरी के लिए काम किया था।'' इस दौरान उनके साथ मनोहर पर्रिकर के बड़े बेटे उत्पल पर्रिकर भी मौजूद थे।

वहीं मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के अलावा भाजपा की गोवा इकाई के अध्यक्ष सदानंद शेत तनावडे और अन्य पार्टी नेताओं ने भी पणजी में पार्टी कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री पर्रिकर को श्रद्धांजलि दी। आप सभी को बता दें कि मनोहर पर्रिकर तीन बार गोवा के मुख्यमंत्री रहे थे। इसी के साथ ही वह भारत के रक्षा मन्त्री भी रहे है। इसके अलावा वह उत्तर प्रदेश से राज्य सभा सांसद भी रहे थे। वहीं भारत के किसी राज्य के मुख्यमंत्री बनने वाले वह पहले व्यक्ति हैं जिन्होंने आई.आई.टी. से स्नातक किया।

प्रकाश जावड़ेकर ने महाराष्ट्र सरकार पर लगाया बड़ा आरोप, कहा- राज्य में अबतक 56 फीसदी वैक्सीन...

विदेशी फंडिंग पर PTI को भेजा गया नोटिस

योगी कैबिनेट ने दी नोएडा हवाई अड्डे के लिए 1,365 हेक्टेयर जमीन के अधिग्रहण को मंजूरी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -