भारतीय GF से क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल ने रचाई शादी, किस करते हुए फोटो वायरल
भारतीय GF से क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल ने रचाई शादी, किस करते हुए फोटो वायरल
Share:

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने शादी कार ली है। जी हाँ, उन्होंने अपनी इंडियन गर्लफ्रेंड विनी रमन (Vini Raman) के साथ शादी की है। आप सभी देख सकते हैं क्रिकेटर ने सोशल मीडिया पर अपनी वेडिंग की फोटो शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है और सभी को बताया है कि उन्होंने शादी कर ली है। आपको बता दें कि, विनी एक भारतीय मूल की ऑस्ट्रेलियाई नागरिक हैं, जो मेलबर्न में फार्मासिस्ट हैं। विनी रमन ऑस्ट्रेलिया स्थित एक तमिल परिवार से ताल्लुक रखती हैं और विक्टोरिया से ही पढ़ाई की है, जो क्रिकेटर का भी जन्म स्थान है। वहीं ग्लेन मैक्सवेल और विनी की पहली मुलाकात मेलबर्न स्टार्स इवेंट के दौरान हुई थी और उसी के बाद से दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे थे। हालांकि, उनके रिलेशनशिप की खबरें साल 2017 में लाइमलाइट में आई थीं।

काफी समय तक रिश्ते में रहने के बाद दोनों ने मार्च 2020 में सगाई की थी। वहीं अब शादी के फोटोज को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ''मिस्टर एंड मिसेज मैक्सवेल। 18.03.22।'' वहीं इसके अलावा, दोनों ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक सेम फोटो शेयर की है। आप देख सकते हैं इस तस्वीर में दोनों अपने हाथ में पहनी रिंग को फ्लॉन्ट करते हुए दिख रहे हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, ''प्यार पूर्णता की तलाश है और मैं आपके साथ पूर्ण महसूस करता हूं। 18.03.22।'' आप सभी को बता दें कि ग्लेन मैक्सवेल ने एक वेबसाइट से बातचीत के दौरान बताया था कि, जब वह पहली बार विनी को प्रपोज करने गए थे, तो वह कितने नर्वस थे और यह भी बताया था कि, उनका प्रपोज प्लान कई बार फेल हो चुका है। ग्लेन ने बताया था कि, 'ह ‘वर्ल्ड कप फाइनल’ के दौरान भी इतने नर्वस नहीं हुए थे, जितना उन्हें प्रपोज करने पर हुए थे। वह एक पार्क में विनी को प्रपोज करने वाले थे, लेकिन उनका ये प्लान फेल हो गया था।'

इसके अलावा उन्होंने कहा था, ''हम टहलने गए और सब कुछ बहुत गलत लगा। ये प्लान भी फेल हो गया था, जिसकी वजह से मैं बौखला गया था। टहलने के दौरान आसपास बच्चे थे और लोग अपने कुत्तों को टहला रहे थे और जैसे ही मैं मुड़ा, मैंने देखा कि विनी गलत दिशा में चलने लगी हैं। इसके बाद मैंने उन्हें कहा कि, वहां एक कैफे हो सकता है, तो वहां चलते हैं। मैं तुरंत अपने घुटनों के बल बैठा और उन्हें प्रपोज कर दिया। वह हैरान रह गई थीं और रो रही थीं। इस दौरान उनका वॉइस मेल ऑन था और उस वक्त जो भी बातचीत हुई वह रिकॉर्ड हो गई थी। ये आज भी हमारे पास एक याद के तौर पर है।''

बनने जा रहीं हैं दुल्हन तो पैरों में लगाए ऐसी मेहँदी कि देखते रह जाए ससुराल वाले

विवाह में आ रही है समस्या तो होली के दिन एक सुपारी से करें यह टोटका

शादी में अपनी कद और वजन के हिसाब से चुने लहंगा, रखे इन बातों का खास ख्याल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -