कुरुक्षेत्र में गीता महोत्सव, प्रणब करेंगे शुभारंभ
कुरुक्षेत्र में गीता महोत्सव, प्रणब करेंगे शुभारंभ
Share:

नई दिल्ली :  हरियाणा के कुरूक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी गई है। यह आयोजन 6 से 10 दिसंबर तक चलेगा और इसका शुभारंभ राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा किया जायेगा। गौरतलब है कि हरियाणा की खट्टर सरकार ने गीता महोत्सव मनाने का ऐलान किया था लेकिन राज्य के विपक्षी दलों ने इस पर आपत्ति दर्ज कराई है।

इधर राज्य के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने मीडियाकर्मियों से चर्चा करते हुये बताया कि इस महोत्सव को राजनीति से नहीं जोड़ जाना चाहिये। उनका कहना है कि महोत्सव श्री भगवद् गीता की जयंती का प्रतीक है। खट्टर ने बताया कि गीता का दिव्य संदेश लोगों तक पहुंचे, इस महोत्सव के आयोजन का यह भी प्रमुख उद्देश्य है।

10 दिसंबर तक आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये है। मालूम हो कि हरियाणा के स्वर्ण जयंती वर्ष समारोह के तहत ही गीता जयंती महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

हरियाणा की स्वर्ण जयंती पर हुई योजनाओं की घोषणा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -