लड़कियों ने ठुकरा दिया प्रपोजल तो भड़के लड़के, बदला लेने के लिए उठाया ये घिनौना कदम
लड़कियों ने ठुकरा दिया प्रपोजल तो भड़के लड़के, बदला लेने के लिए उठाया ये घिनौना कदम
Share:

देहरादून: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर से एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है। यहां दो लड़कियों को गांव के लड़कों ने प्रपोज किया था, जिसे लड़कियों ने रिजेक्ट कर दिया। तत्पश्चात, आक्रोशित लड़कों ने दोनों लड़कियों के आपत्तिजनक पोस्टर छपवाए तथा पूरे गांव में बांट दिए। इस मामले की शिकायत प्राप्त होने के पश्चात् पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

प्राप्त खबर के मुताबिक, उधम सिंह नगर के रहने वाले दो लड़के गांव की लड़कियों के पीछे पड़े थे। दोनों ने लड़कियों के सामने प्रेम-प्रसंग को लेकर प्रपोज किया, जिसे लड़कियों ने रिजेक्ट कर दिया। इस बात को लेकर दोनों बेहद नाराज हो गए। दोनों ने रिजेक्शन का बदला लेने के लिए शर्मनाक हरकत की। दोनों लड़कों ने लड़कियों के आपत्तिजनक पोस्टर छपवाए, जिन पर लड़कियों की फोटो के साथ ही उनका फ़ोन नंबर भी डाल दिया था। लड़कों ने आपत्तिजनक पोस्टर पूरे गांव में डाल दिए। लोगों की नजर जब पोस्टरों पर पड़ी तो वे हैरान रह गए।

पोस्टर को लेकर पूरे गांव में हंगामा मच गया। जब लड़कियों के घरवालों को इस बात की खबर लगी तो वे तुरंत थाने पहुंचे तथा मामले की शिकायत की। पुलिस ने लड़कियों के घरवालों की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की तहकीकात आरम्भ कर दी है। पुलिस का कहना है कि यह मामला उधम सिंह नगर के गदरपुर थाना इलाके का है। सीओ बाजपुर भूपेंद्र सिंह भंडारी ने कहा कि क्षेत्र के गांव के रहने वाले दो लड़कों ने दो लड़कियों के नाम पर अश्लील पर्चे छपवाकर गांव में बांट दिए थे। इस मामले में प्रिंटिंग प्रेस समेत सभी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं तथा साथ ही महिला सब इंस्पेक्टर द्वारा मामले की तहकीकात की जा रही है। एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, दो अन्य फरार हैं। तहकीकात कर कार्रवाई की जा रही है।

रैपर बादशाह के खिलाफ दर्ज हुई FIR, जानिए वजह

बधाई ईद की, निशाना केंद्र सरकार पर! सीएम ममता बनर्जी ने जमकर बोला हमला

हिजाब छोड़कर शिक्षा को चुना.., आज कर्नाटक बोर्ड की टॉपर बनी तबस्सुम, खुद सुनाई उस समय की कहानी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -