बॉयफ्रेंड के लिए बीच सड़क पर लड़कियों के बीच हुई मारपीट, इंटरनेट पर वायरल हुआ VIDEO
बॉयफ्रेंड के लिए बीच सड़क पर लड़कियों के बीच हुई मारपीट, इंटरनेट पर वायरल हुआ VIDEO
Share:

सीवान: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बुर्का पहने कुछ युवतियों को सड़क पर आपस में झगड़ते हुए देखा जा सकता है। पीछे दूर खड़ी कुछ अन्य युवतियां हँसते हुए वीडियो बना रही हैं। यह वीडियो बिहार के सीवान का बताया जा रहा है। युवतियों के आपसी झगड़े के पीछे प्रेमी का विवाद बताया जा रहा है। वीडियो रविवार (24 सितंबर 2023) का बताया जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मामला सीवान के सिसवन ढला क्षेत्र का है। वायरल वीडियो में नजर आ रहीं लड़कियाँ सीवान के इस्लामिया कॉलेज की छात्राएँ बताई जा रहीं हैं। कहा जा रहा है कि रविवार को कक्षा में पढ़ाई के चलते दोनों का झगड़ा प्रेमी के मुद्दे पर हुआ था। थोड़ी तनातनी के पश्चात् कक्षा में अस्थायी तौर पर दोनों खामोश हो गईं। बाद में कॉलेज बंद होने पर दोनों सड़क पर फिर से उसी बात पर लड़ने लगी। इस के चलते दोनों के बीच लात-घूँसे चलने लगे। वायरल वीडियो में लाल रंग का बुर्का पहने लड़की ने काले बुर्के वाली छात्रा को जमकर पीटा।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, वीडियो में हमलावर की भूमिका में नजर आ रही लाल रंग के बुर्के वाली लड़की का एक लड़के से अफेयर चल रहा था। इस के चलते दोनों के बीच एक अन्य लड़की की इंट्री हो जाती है। वह अन्य लड़की वीडियो में काले रंग के बुर्के में नजर आ रही है जो पिटाई का शिकार हुई है। कहा जा रहा है कि दोनों के बीच क्लासरूम में हुए विवाद का भी वीडियो बनाया गया है। यह वीडियो 8 सेकेंड का है, जबकि सड़क पर हो रही मारपीट का वीडियो 14 सेकेंड का है। इस वीडियो को बनाने वाली भी इस्लामिया कॉलेज की छात्राएँ बताई जा रही हैं। लड़ाई के चलते वो हँस रही हैं। एक ने कहा, “ओ तेरे की।” आसपास कई दुकानें आदि नजर आ रहीं हैं जहाँ उपस्थित दुकानदार और ग्राहक केवल दर्शक की भूमिका में खड़े दिख रहे। हालाँकि हम इस वीडियो की पुष्टि नहीं करते। इस वायरल वीडियो पर नेटिज़ेंस भी कई प्रकार के कमेंट कर रहे हैं।

'10 लाख लो और बस 5 लाख ही लौटाओ..', 80 फीसद आबादी के लिए नहीं है ये शानदार सरकारी स्कीम !

अक्टूबर में इतने दिन बंद रहेगा बैंक, पहले ही निपटा लें जरुरी काम

CM सोरेन ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, किया ये आग्रह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -