'''गजवा-ए-हिंद' के साथ चलना चाहते हैं राहुल, वे चाहते हैं देश टूटे और ये राज करें'
'''गजवा-ए-हिंद' के साथ चलना चाहते हैं राहुल, वे चाहते हैं देश टूटे और ये राज करें'
Share:

नई दिल्ली: नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA), राष्ट्रीय नागरिक पंजी (NRC) और राष्ट्रीय जनसँख्या रजिस्टर (NPR) को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा लगातार किए जा रहे विरोध के स्वर पर भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने करारा जवाब दिया है। गिरिराज सिंह ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर जोरदार हमला करते हुए कहा है कि राहुल गांधी हिंदुस्तान का इस्लामीकरण करना चाहते हैं। गिरिराज सिंह ने कहा है कि राहुल गांधी चाहते हैं कि देश टूटे और ये शासन कर सके।

रविवार (29 दिसंबर) रात को गिरिराज सिंह ने ट्वीट करते हुए राहुल गांधी को निशाने पर लिया लिखा कि, 'पाक के गजवा ए हिंद का सपना तो मोदी ने चकनाचूर कर दिया अब गजवा ए हिंद के साथ राहुल चलना चाहते हैं। ये CAA,NPR और NRC का विरोध नहीं,इनकी कोशिश है की पाक,अफ़ग़ान और बांग्लादेश से हिंदू सिख एवं अन्य अल्पसंख्यक ना आए और रोहिंग्या/पाकिस्तानी मुसलमान आ जाए। देश टूटे और ये राज कर सकें'।

इससे पहले 28 दिसंबर को भी गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा था कि टुकड़े-टुकड़े गैंग के लोग देश को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। जो काम मुगलों और अंग्रजों ने नहीं किया, वह राहुल गांधी, ओवैसी और टुकड़े-टुकड़े गैंग कर रहे हैं। कांग्रेस की दोगले नीति की वजह से देश को भ्रम में डालने का काम हो रहा है।

आतंकियों पर 'काल' बनकर टूटी ये सेना, महज 24 घंटे में मार गिराए 60 आतंकवादी

सोनिया गाँधी पर प्रशांत किशोर का हमला, कहा- NRC पर आधिकारिक ऐलान क्यों नहीं किया ?

बांग्लादेश में बढ़ा ठंड का कहर, अब तक 50 लोगों ने खोई अपनी जान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -