ग़ाज़ियाबाद: बीच सड़क पर लड़कियों के झुंड ने एक युवक को पीटा, पुलिस भी कुछ नहीं कर सकी
ग़ाज़ियाबाद: बीच सड़क पर लड़कियों के झुंड ने एक युवक को पीटा, पुलिस भी कुछ नहीं कर सकी
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में दो लड़कियों ने साथियों की सहायता से एक लड़के की बीच सड़क पर सरेआम पिटाई कर दी। घटना मधुबन बापूधाम इलाके के सेक्टर-23 की है। हैरानी की बात ये है कि उन्हें पुलिस का भी कोई डर नहीं था। वहां तैनात पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। मगर, फिर भी वे युवक को पीटने के लिए बार-बार आगे आ रही थीं।

इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह लड़का लड़कियों की मार से बचने के लिए यहां-वहां भाग रहा है। इस बीच एक युवक उसे बचाने का प्रयास करता है। किन्तु लड़कियां फिर भी नहीं रुकतीं। वे लड़के को पीटती रहती हैं और गालियां भी देती हैं। इसके बाद पुलिस  बीच-बचाव करने के लिए आती है। मगर, लड़कियों के सिर पर भूत सवार था। वे युवक को बख्शने के मूड में नहीं थीं। लडकियां बार-बार पुलिस से हाथ छुड़ाकर युवक को पीटने के लिए आ जाती हैं।

बड़ी मुश्किल से पुलिस ने मामला शांत करवाया। पुलिस ने बताया कि स्कूटी को टकराने के बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई। विवाद इतना बढ़ा कि लड़कियों ने लड़के की पिटाई शुरू कर दी। लड़कियों के साथी भी लड़के को पीटने में उनका साथ दे रहे थे। फिलहाल दोनों पक्षों में से किसी ने भी इसे लेकर केस दर्ज नहीं करवाया है। जैसे ही शिकायत दर्ज करवाई जाती है, कार्रवाई की जाएगी। 

अचानक हिलने लगी जमीन, अंदर से निकली 3 साल की बच्ची और सुनाई रूह कंपा देनी वाली कहानी

दो पत्नियों ने साजिश रचकर करवा दी अपने पति की हत्या, 15 लाख में बुलाए थे 2 शूटर्स

मुझे नौलखा मंगा दे... गाना गाने से जब सिंगर ने किया मना तो युवक ने चला दी गोली और फिर..

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -