विधायक घनश्याम तिवारी का BJP से अलगाव, राजपा के साथ जाने के संकेत
विधायक घनश्याम तिवारी का BJP से अलगाव, राजपा के साथ जाने के संकेत
Share:

जयपुर। राजस्थान में एक ओर भारतीय जनता पार्टी सत्ता में रहकर दमदार शासन के माध्यम से अपनी मजबूत स्थिति बनाने में लगी है वहीं भारतीय जनता पार्टी के विधायक घनश्याम तिवारी ने अपना नया दल गठित करने के संकेत दिए हैं। इतना ही नहीं दीनदयाल वाहिनी का नेतृत्व करने के तौर पर उन्होंने अगले चुनावों से पूर्व राजनीतिक दल बनाने की घोषणा की। इतना ही नहीं डाॅ. किरोड़ी लाल मीणा और हनुमान बेनीवाल भी उनका समर्थन कर सकते हैं।

दरअसल विधायक घनश्याम तिवारी का सोमवार को जन्मदिन मनाया गया। इसी दौरान उन्होंने भाजपा में अपने महत्व को दिखाया। उनके समर्थन में बड़े पैमाने पर नेता जुटे और इस दौरान राजपा प्रमुख डाॅ. किरोड़ी लाल मीणा भी प्रमुखतौर पर उपस्थित थे। अब तिवारी लोगों के बीच जाकर अपना जनसमर्थन मजबूत करने में लगे हैं। दरअसल इस दौरान उन्होंने रथयात्रा का आयोजन करने की बात भी कही।

दरअसल कृषिमंत्री प्रभुलाल सैनी ने पलटवार किया और कहा कि सभी के समन्वय से ही सरकार चलाई जा सकती है। गौरतलब है कि तिवारी द्वारा भाजपा से अलग होकर राजनीति करने का मन बना लिया गया है। इतना ही नहीं दीनदयाल वाहिनी को राजनीतिक शाखा के रूप में स्थापित करने की घोषणा भी की गई है। तिवारीपहले वाहिनी के संरक्षक थे और अब वे मलमास के बाद वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष बन जाऐंगे।

शरद पवार ने भाषण के दौरान भाजपा के सांसदों पर लगाया आरोप

पूनम महाजन बनीं भाजपा युवा मोर्चा की

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -