किरण खेर के बयान से बढ़ी भाजपा की परेशानी
किरण खेर के बयान से बढ़ी भाजपा की परेशानी
Share:

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के सांसदों से लोगों को नोटबंदी और केशलेस ट्रांजिक्शन को लेकर जागरूक करने की अपील की है। जहां दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने मैट्रों में लोगों से नोटबंदी पर की थी। भाजपा का समर्थन करने वाले लोकप्रिय फिल्म अभिनेता अनुपम खेर भी केंद्र सरकार की कई मसलों पर सराहना कर चुके हैं लेकिन भाजपा सांसद किरण खेर ने केंद्र सरकार के लिए मुश्किल कर दी है।

दरअसल नोटबंदी के मसले पर वे विपक्ष की राह चलती नज़र आ रही हैं। दरअसल चंडीगढ़ से सांसद किरण खेर ने नगर निगम चुनाव में मतदान देने के बाद नोटबंदी को लेकर मीडिया द्वारा किए जाने वाले सवालों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कारोबारियों को ही नहीं सभी को नोटबंदी से परेशानी का सामना करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि लोगों को परेशानियों का सामान करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि, ‘’पीएम मोदी ने हमसे 50 दिन मांगे हैं तो हमे देने चाहिए। देश की भलाई के लिए कभी-कभी तकलीफ सहनी पड़ती है।’’ गौरतलब है कि किरण खेर ने लोकसभा में वर्ष 2014 के चुनाव में जीत दर्ज की थी। मगर अब वे नोटबंदी पर केंद्र सरकार की आलोचना कर रही हैं। ऐसे में सरकार के लिए यह एक परेशानी की बात हो सकती है।

सरकार ने वापस लिया नोटबंदी का फैसला

नोटबंदी का टेंशन, 2700 करोड़ का

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -