जर्मनी में गूंजा- मोदी वी लव यू, बलूचिस्तान को करों अजाद
जर्मनी में गूंजा- मोदी वी लव यू, बलूचिस्तान को करों अजाद
Share:

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पाकिस्तान के कब्जे वाले बलूचिस्तान का मुद्दा विश्व स्तर पर उठाने के बाद न केवल बलूचिस्तान में मोदी का समर्थन होने लगा है वहीं अब जर्मनी में भी मोदी वी लव यू की गूंज सुनाई दी। जर्मनी में बलूचिस्तान की आजादी और मोदी के समर्थन में नारे लगने की जानकारी सामने आई है।

बताया गया है कि जर्मनी में बलूचिस्तान को पाकिस्तान से आजाद करने के लिये मोदी से गुहार लगाई गई। आपको बता दें कि जर्मनी के पहले लंदन में भी बलूचिस्तान की आजादी को लेकर समर्थन हो चुका है। जर्मनी में बलूचिस्तान की आजादी के लिये मोदी से मोर्चा संभालने के लिये अनुरोध किया गया।इसके साथ ही मोदी समर्थन में भी खूब नारेबाजी होने के समाचार मिले है।

नहीं है पाकिस्तान का हिस्सा-

बलूच नेता ब्रह्मदाग बुगती ने कहा है कि बलूचिस्तान न कभी पाकिस्तान का हिस्सा रहा है और न ही आगे रहने दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने बलूचिस्तान पर जबरन कब्जा कर रखा है। बुगती ने एक बार फिर मोदी को यह कहते हुये धन्यवाद दिया है कि जिस तरह से उन्होंने बलूचिस्तान का मुद्दा उठाया है, वह उनकी हिम्मत की दाद देते है। बलूच नेता ने मोदी को अपना यह संदेश वीडियो जारी कर दिया है।

बांग्लादेश की तरह छोड़ना होगा-

गौरतलब है कि 1970 में भारत ने पाकिस्तान पर आक्रमण कर बांग्लादेश को आजाद कराया था। बलूच नेता बुगती ने कहा है कि जिस तरह से पाकिस्तान को बांग्लादेश छोड़ना पड़ा था, उसे उसी तरह से जल्दी ही बलूचिस्तान को भी अपने से आजाद करना होगा। बलूच नेता ने न केवल पाकिस्तानी सरकार पर आरोप लगाये वहीं उन्होंने पाकिस्तानी मीडिया पर भी हमला बोला कि पाकिस्तान का मीडिया बलूचिस्तान की असली तस्वीर नहीं दिखाता है।

बलूचिस्तान के समर्थन में लगे लंदन में नारे

बलूचिस्तान नेता का आरोप-'पाकिस्तानी सुरक्षाबल...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -