Euro 2016 Championship: जर्मनी, पोलैंड, रोमानिया, अल्बानिया ने क्वालीफाई किया
Euro 2016 Championship: जर्मनी, पोलैंड, रोमानिया, अल्बानिया ने क्वालीफाई किया
Share:

लिपजिग : आगामी वर्ष होने वाले यूरोपियन चैम्पियनशिप में जर्मनी, पोलैंड, रोमानिया और अल्बानिया ने अपनी जगह सुनश्चित कर ली है। वहीं जर्मनी और पोलैंड ने इस चैम्पियनशिप के लिए पहले से ही अपनी जगह सुनश्चित कर ली थी, जबकि रविवार को अल्बानिया और रोमानिया ने भी यूरोपियन चैम्पियनशिप में क्वालीफाई कर लिया है। 

जर्मनी ने बीते दिन यानि कि रविवार को अपने अंतिम ग्रुप डी क्वालीफाइंग मुकाबले में जार्जिया को 2-1 से करारी हार प्रदान की। थॉमस मुलर ने जर्मनी के लिए 59वें मिनट में पहला गोल किया, इस गोल बाद मैक्स क्रूस ने 79में मिनट में दूसरा गोल  करते हुए जीत दर्ज की।

अल्बानिया ने ग्रुप-आई में बीते दिन हुए मुकाबले में अर्मेनिया को 3-0 से पराजित करते हुए एतिहासिक जीत हासिल की। अल्बानिया ने 14 अंक प्राप्त किए। इसके साथ ही यूरो 2016 चैम्पियनशिप के लिए ग्रुप डी में जर्मनी के बाद दूसरे नंबर पर स्थित पोलैंड ने भी आयरलैंड को 2-1 से हराते हुए यूरोपियन चैम्पियनशिप में जगह बनाई। ग्रुप एफ में रविवार को हुए मैच में रोमानिया ने फायरो आईलैंड को 3-0 से हराते हुए यूरो 2016 चैम्पियनशिप में क्वालीफाई किया। 

सर्बिया को 2-1 से  पराजित करते हुए यूरो 2016 के लिए क्वालीफाई करने वाली टीम पुर्तगाल ग्रुप आई में 21 अंकों के साथ शीर्ष पर है। इसके बाद अल्बानिया दूसरे स्थान पर है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -