शिवपुरी में जन्मा अनोखा बच्चा, लिंग देखकर लोग सोच रहे लड़का है या लड़की
शिवपुरी में जन्मा अनोखा बच्चा, लिंग देखकर लोग सोच रहे लड़का है या लड़की
Share:

आजकल कई चौकाने वाले मामले सामने आते रहते हैं। अब जो मामला सामने आया है वह शिवपुरी के पिछोर के मनपुरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का है जहाँ एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक ऐसे बच्चे ने जन्म लिया है जिसे देखने वालों के होश उड़ गए। बताया जा रहा है ये बच्चा असमान्य है। जी हाँ लेकिन देखने में बच्चा बिल्कुल इंसानों जैसा है। हालाँकि उसका लिंग का अनुमान लगाना मुश्किल है। जी हाँ और बताया जा रहा है ये बच्चा जलपरी या जलमछली की तरह दिखाई दे रहा है। केवल यही नहीं बल्कि इस बच्चे को देख परिजनों के साथ डॉक्टर्स भी हैरान है। फिलहाल बच्चे का उपचार जारी है।

बताया जा रहा है मनपुरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर बीती रात एक जन्मजात विकृति के साथ एक नवजात ने जन्म लिया। नवजात के इंसानों के शिशु की तरह दो हाथ और सिर सभी अंग सही सलामत है। हालाँकि नवजात के दोनों पैर पूरे तरीके से विकसित नहीं हो पाए, जिसके बाद बच्चे को जन्म के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने तत्काल जच्चा सहित शिवपुरी जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहाँ जिला अस्पताल के शिशु विशेषज्ञ डॉक्टर नवजात पर विशेष नजर रखे हुए हैं। इस मामले में भोड़न गांव की रहने वाली भावना पत्नी अरविंद्र पाल को प्रसव पीड़ा के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनपुरा में बीती शाम 7 बजे भर्ती कराया गया था। वहीं शाम साढ़े सात बजे प्रसूता भावना ने एक नवजात को जन्म दिया। हालाँकि जन्मा नवजात सामान्य नहीं था।

जी दरअसल नवजात पूर्ण विकसित पैदा नहीं हुआ था और नवजात सामान्य न होने की वजह से उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से जच्चा बच्चा को शिवपुरी जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जा रहा है बच्चे का वजन 1 किलो 48 ग्राम है, जो सामान्य से भी कम है। जी हाँ और इसके साथ ही नवजात के मल-मूत्र द्वार भी नहीं है। डॉक्टर का कहना था ऐसे केस में गर्भवती सही समय पर अपनी जांच नहीं करवाती हैं, इसके चलते ऐसी घटनाएं सामने आती हैं।

Video: THAR को गोल-गोल नचाना पड़ा भारी, एक गलती से पहुँच गए अस्पताल

यहाँ अपनों की मौत पर जश्न मनाते हैं लोग, पहनते हैं नए-नए कपड़े

23 लाख देकर महिला ने करवाया ब्रेस्ट इम्प्लांट लेकिन गड़बड़ हो गया मामला!

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -