गीता से मिली केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज
गीता से मिली केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज
Share:

इंदौर : पाकिस्तान जाने के बाद वापस अपने देश लौटी गीता इन दिनों इंदौर में अपना समय गुज़ार रही है। केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने गीता से मंगलवार रात भेंट की। मूक-बधिर लड़की को भरोसा दिलवाया कि वे उसके परिवार को तलाशने का पूरा प्रयास करेंगी। अपने देश लौटने के बाद गीता एक एनजीओ मूक बधिर संगठन के आवासीय परिसर में निवास कर रही हैं। इस संस्था की सांकेतिक भाषा विशेषज्ञ मोनिका पंजाबी वर्मा द्वारा कहा गया कि सुषमा स्वराज द्वारा गीता को देर रात होटल में बुलाया गया।

गीता को देखकर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज प्रसन्न हुईं। उन्होंने उसे गले लगा लिया। लगभग आधे घंटे की भेंट के दौरान सुषमा स्वराज ने गीता से कहा कि सरकार उसके परिवार को तलाशने के लिए पूरा प्रयास करने में लगी है। केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज को गीता ने कपड़ा दिखाया। इस पर उन्होंने कढ़ाई की हुई थी। इसे देखकर विदेश मंत्री ने प्रसन्नता जताते हुए कहा कि मूक-बधिर लड़की की प्रतिभा की प्रशंसा करनी होगी।

उल्लेखनीय है कि गीता के परिवार की खोज के प्रयास को लेकर 18 दिसंबर को उन्होंने ट्विटर पर अपील की। मूक-बधिर लड़की के पहचान चिन्हों का उल्लेख भी उन्होंने किया। गीता की तस्वीर पोस्ट हुई थी यह तस्वीर वह थी जब गीता अपने परिवार से बिछड़ गई थी। दरअसल 7 से 8 वर्ष की आयु में गीता पाकिस्तानी रेंजर्स को समझौता एक्सप्रेस में लाहौर रेलवे स्टेशन पर मिली थीं। ईधी फाउंडेशन की बिलकिस ईधी ने उसे गोद ले लिया था।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -