इंदौर में हुई गीता की आॅनलाईन बात, सलमान से मिलने की जताई इच्छा
इंदौर में हुई गीता की आॅनलाईन बात, सलमान से मिलने की जताई इच्छा
Share:

इंदौर : गलतफहमी में भारत से पाकिस्तान पहुंची गीता की बात आॅनलाईन माध्यम से इंदौर में हुई। बता दे कि भारत लौटने पर गीता कुछ दिन इंदौर में भी रह सकती है। बीते 10 वर्षों से पाकिस्तान में रहने वाली भारतीय युवती गीता से आॅनलाईन चर्चा की। इशारों की भाषा में उसने बात की। तुकोगंज थाने में बने मूक-बधिर सहायता केंद्र के संयोजक ज्ञानेंद्र पुरोहित ने इस युवती से चर्चा की। इस दौरान गीता को बिहार की तस्वीर बताई गई जिसे उसने पहचाना। 26 अक्टूबर को भारत आने पर उसने फिल्म अभिनेता सलमान खान से मिलने की इच्छा जताई है।

उल्लेखनीय है कि भारत सरकार द्वारा गीता को भारत लेकर जाने की पहल की जा रही है। जिसके लिए गीता 26 अक्टूबर को दिल्ली पहुंचेगी। यहां उसके परिवार से उसकी भेंट करवाई जाएगी। इस दौरान उसके डीएनए सैंपल भी लिए जाऐंगे। दिल्ली या पुरोहित की इंदौर स्थित आनंद मूक-बधिर संस्था में वह निवास करेगी। पुरोहित द्वारा बताया गया कि पाकिस्तान में ईधी फाउंडेशन के संस्थापक अब्दुस सत्तार ईधी और विदेश मंत्रालय से बातचीत करने के बाद गीता से चर्चा की गई। गीता ने इशारों की भाषा में बातचीत की। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -