प्रभु ने दिखाई गतिमान एक्सप्रेस को हरी झंडी, जानिए क्या क्या है सुविधाएं...
प्रभु ने दिखाई गतिमान एक्सप्रेस को हरी झंडी, जानिए क्या क्या है सुविधाएं...
Share:

नई दिल्ली : मोदी सरकार के विकास कार्य को प्रत्यक्ष रुप से दिखाने वाली गतिमान एक्सप्रेस, जो देश की सबसे तेज रफ्तार वाली ट्रेन है को आज हरी झंडी दिखाई। इसकी पहली सफल यात्रा के लिए रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने इसे हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। हजरत निजामुद्दीन से आगरा कैंट के बीच चलने वाली ये ट्रेन इतनी लंबी दूरी 100 मिनट में तय कर लेगी।

इस ट्रेन में प्लेन की भांति होस्टेस भी होंगी। ट्रेन में वाइ-फाइ के साथ कई अन्य सुविधाएं भी है। 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली इस ट्रेन में 12 कोच व 5400 हॉर्सपावर के इलेक्ट्रिक इंजन लगे है। कम झटके लगने वाली इस ट्रेन में यात्री गाने भी डाउनलोड कर सकेंगे।

गतिमान एक्सप्रेस को सुक्रवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन चलाया जाएगा। सुबह 8.10 बजे हजरत निजामुद्दीन से खुलेगी और 9.50 बजे यह आगरा कैंट पहुंच जाएगी, इस दौरान यह रास्ते में कहीं भी नहीं रुकेगी। इसका किराया 690 रुपए होगा और एग्जीक्यूटिव क्लास के लिए 1365 रुपए चार्ज किए जाएंगे।

इसका किराया शताब्दी से 25 प्रतिशत ज्यादा रखा गया है, ताकि कैटरिंग सर्विस को बेहतर बनाया जा सके। गतिमान एक्सप्रेस का फुल ट्रायल 22 मार्च को हुआ था। रेलवे ने इस रुट पर 25 ऐसे जगहों की पहचान कराई है, जहां स्पीड 110 किमी से ज्यादा नहीं हो सकती।

आगरा रेल मंडल की पीआरओ भूपिंदर ढिल्‍लन ने बताया कि गतिमान एक्‍सप्रेस के 22 मार्च को हुए अंतिम ट्रायल के बाद दिल्‍ली में बैठक हुई। इसके बाद ट्रेन चलाने पर सहमति बनी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -