टोल मांगने पर कर्मचारियों को बना दिया मुर्गा
टोल मांगने पर कर्मचारियों को बना दिया मुर्गा
Share:

अजमेर : राजस्थान के अजमेर में टोलकर्मचारियों को गैंगस्टर से टोल मांगना महंगा पड़ गया। कर्मचारियों को टोल टैक्स नहीं मिला मगर गैंगस्टर ने इन कर्मचारियों को ही मुर्गा बनाकर वहां खड़ा कर दिया। अब इस घटना को लेकर टोल नाके के सारे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इस मामले में यह बात सामने आई है कि अजमेर का कुख्यात गैंगस्टर धन सिंह 36 वर्ष अपनी ब्लैक सफारी कार पर सवार होकर अजमेर - कोटा राजमार्ग से निकल रहा था। धनसिंह हाईवे पर निर्मित टोल पर पहुंचा इस दौरान कर्मचारियों ने उन्हें टोल देने से इन्कार कर दिया।

धनसिंह ने टोल नहीं दिया मगर एक - एक कर कर्मचारियों को मुर्गा बनाकर रख दिया। इस मामले में बाद में टोल कर्मचारियों ने शिकायत की। शिकायत के बाद इस घटना को गंभीरता से लिया गया। अब इस मामले में सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। टोल प्लाजा कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि धन सिंह के करीब हथियार रखा हुआ था। जिसके कारण वे उसका विरोध नहीं कर पाए। कर्मचारियों क अनुसार धन सिंह ने एक माह के अंदर टोल प्लाजा से जाने की धमकी भी दे दी।

अजमेर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इस मामले की जां की जा रही है। पुलिस इस मामले में प्रारंभिक सफलता मिलने की बात कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी अजमेर जिले का हिस्ट्रीशीटर है जिसके खिलाफ 32 केस दज हैं। उस पर लूट, डकैती, अवैध हथियार रखने के आरोप भी हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -