जेल में रहकर अबु सलेम मिलता है अपनी गर्लफ्रेंड से
जेल में रहकर अबु सलेम मिलता है अपनी गर्लफ्रेंड से
Share:

मुंबई : अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम के लिए क्या जेल और क्या घर, उसे सभी जगहों पर सारी सुख-सुविधाएं ममिलती है। तलोजा जेल में बंद सलेम की एक नई तस्वीर सामने आने के बाद से चर्चा तेज हो गई है कि वो जेल में कैदी है या मेहमान। सलेम की उसकी गर्लफ्रेंड के साथ एक तस्वीर सामने आई है। इस फोटो में वो लॉकअप में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बैठा दिख रहा है।

कहा जा रहा है कि यह तस्वीर 2012-15 के बीच की है। सलेम दिल्ली और लखनऊ में पेशी से जाने से पहले अपनी माशूका सय्यद बहार कौसर से कई बार मुलाकात कर चुका है। बता दें कि सय्यद बहार वहीं है जिसने बीते वर्ष टाडा कोर्ट में अर्जी दी थी कि यदि उसकी शादी सलेम के साथ नहीं करवाई गई तो वो सुसाइड कर लेगी।

अपनी 6 पन्ने की अर्जी में सय्यद ने कहा था कि 2014 में उसके और सलेम के ट्रेन में निकाह की खबरों ने उसके जीवन को पूरी तरह तबाह कर दिया है। अब मेरे पास अबु सलेम से सामाजिक तौर पर शादी करने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा है। अगर मुझे इसकी इजाजत नहीं दी गई तो मैं आत्महत्या कर लूंगी।

इससे पहले भी सलेम पर ऐसे आरोप लगते रहे है। जेल सुपरिटेंडेंट हीरा लाल जाधव ने भी कहा था कि जेल में सलेम ऐशो-आराम की जिंदगी जीता है। इसके बाद सलेम ने हीरा लाल पर आरोप लगाया था कि सलेम उसे आत्म हत्या करने पर मजबूर कर रहे है। जाधव ने कहा था कि वह जेल के अंदर ऐसी सुविधाएं ले रहा है जिसकी अन्य कैदियों के लिए कल्पना करना भी मुश्किल है।

सलेम को घर का खाना खाने की इजाजत है। इसलिए, वह अक्सर दो या तीन लोगों के लिए पर्याप्त मात्र में खाना बाहर से मंगाता है। वह अक्सर मकोका के तहत सजा पाए कैदी विश्वनाथ शेट्टी के साथ खाना खाता है। वो जेल में पार्टी करता है, तो केएफसी से चिकन ऑर्डर करता है। बिना किसी कारण के सलेम एक साल में 42 बार अस्पताल भी जा चुका है।

अबु सलेम को जब पुर्तगाल सरकार ने गिरफ्तार किया था तब भी वो बॉलीवुड एक्ट्रेस और उसकी गर्लफ्रेंड मोनिका बेदी के साथ होटल के कमरे में था। पुर्तगाल सरकार ने इसी शर्त पर उसे भारत को सौंपा था कि उसे किसी भी मामले में मौत की सजा नहीं दी जाएगी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -