आज है गंगा सप्तमी, इन मन्त्रों और आरती से पाए शुभ फल
आज है गंगा सप्तमी, इन मन्त्रों और आरती से पाए शुभ फल
Share:

आज गंगा सप्तमी है. ऐसे में आज के दिन माँ गंगा को खुश करने के लिए आप गंगा नदी में स्नान नहीं कर सकते हैं क्योंकि लॉकडाउन है लेकिन आप उनके मंत्र और उनकी आरती से उन्हें खुश कर सकते हैं जो आज हम आपको बताने जा रहे हैं. आइए जानते हैं.  यह मंत्र आपको पुण्यफल दिलवाने वाले हैं.


आइए जानें गंगा सप्तमी के पवित्र मंत्र -

1. ॐ नमो गंगायै विश्वरुपिणी नारायणी नमो नम:।।

2. गंगे च यमुने चैव गोदावरी सरस्वती।
नर्मदे सिन्धु कावेरी जले अस्मिन् सन्निधिम् कुरु।।
3. गांगं वारि मनोहारि मुरारिचरणच्युतम्।
त्रिपुरारिशिरश्चारि पापहारि पुनातु माम्।।


4. गंगागंगेति योब्रूयाद् योजनानां शतैरपि।
मच्यते सर्व पापेभ्यो विष्णुलोकं सगच्छति। तीर्थराजाय नम:

श्री गंगा मां की आरती

ॐ जय गंगे माता, श्री गंगे माता।
जो नर तुमको ध्याता, मनवांछित फल पाता।
ॐ जय गंगे माता...


चन्द्र-सी ज्योत तुम्हारी जल निर्मल आता।
शरण पड़े जो तेरी, सो नर तर जाता।
ॐ जय गंगे माता...
पुत्र सगर के तारे सब जग को ज्ञाता।
कृपा दृष्टि तुम्हारी, त्रिभुवन सुख दाता।
ॐ जय गंगे माता...

एक ही बार भी जो नर तेरी शरणगति आता।
यम की त्रास मिटा कर, परम गति पाता।
ॐ जय गंगे माता...

आरती मात तुम्हारी जो जन नित्य गाता।
दास वही जो सहज में मुक्ति को पाता।
ॐ जय गंगे माता...
ॐ जय गंगे माता...।।

घर में यहाँ पर चुपचाप रख दे लौंग, होने लगेगी पैसों की बरसात

आज शाम जरूर पढ़े श्री गणेश चालीसा

आपकी हर मनोकामना की पूर्ति कर देगा वीर हनुमान का यह मंत्र

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -