महिला के साथ हुआ गैंगरेप तो पति ने किया आत्महत्या का प्रयास
महिला के साथ हुआ गैंगरेप तो पति ने किया आत्महत्या का प्रयास
Share:

जयपुर। राजस्थान के चुरू में एक विवाहित महिला के साथ गैंगरेप की वारदात हुई। इस घटना से महिला उबर पाती इसके पहले ही उस पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा। दरअसल जब उसके साथ गैंगरेप होने की जानकारी उसके पति को लगी तो उसने आत्महत्या का प्रयास किया। हालांकि महिला के पति को उसे चिकित्सालय ले जाया गया जहां पर उसे उपचार दिया गया।

महिला को लेकर जानकारी सामने आई है कि तीन लोग जीप में सवार थे। वे उक्त महिला के पास पहुंचे। महिला बस स्टेंड पर बस के इंतज़ार में थी। ऐसे में इन लोगों ने महिला को अपनी बातों में लिया और उसे वाहन में बैठा लिया। आरोपियों ने मौका देखकर उसके साथ गैंग रेप की वारदात को अंजाम दिया। बाद में आरोपियो ने महिला को शिमला गांव में लीलाराम नामक युवक के हाथों बेच दिया।

इसके एवज में आरोपियों को एक लाख रूपए दिया जाना तय हुआ था। महिला 28 नंवबर को इनके चंगुल से निकली और फिर पुलिस व अपने पति को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पति ने इस घटना से परेशान होकर जहरीला पदार्थ गटक लिया। पति को चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। दूसरी ओर पुलिस ने आरोपियों पर प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश प्रारंभ कर दी है।

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -