62 वर्षीय अमेरिकी महिला का रेप करने वाला गगनदीप गिरफ्तार, 3 साल तक किया बलात्कार !
62 वर्षीय अमेरिकी महिला का रेप करने वाला गगनदीप गिरफ्तार, 3 साल तक किया बलात्कार !
Share:

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने 62 साल की बुजुर्ग अमेरिकी महिला के साथ बलात्कार करने के मामले में 32 वर्षीय एक युवक को अरेस्ट कर लिया है। पीड़ित महिला ने आरोपी ने उसे विवाह करने का झांसा देकर 3 साल से निरंतर शारीरिक संबंध बनाने का इल्जाम लगाया है। रिपोर्ट  के मुताबिक, दिल्ली के सूरजमल विहार इलाके में एक अमेरिकन महिला के साथ दुष्कर्म के मामले में दिल्ली पुलिस ने 32 वर्षीय युवक को उत्तर प्रदेश के आगरा से दबोचा है।

रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी का नाम गगनदीप है, जो आगरा में ही अपना होमस्टे (एयर बिन) का कारोबार करता है। 62 वर्षीय पीड़िता ने दिल्ली पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया हैं कि गगनदीप ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ बीते 3 वर्षों से उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाए हैं और अब उसको धोखा दे रहा है। पीड़िता ने अपनी शिकायत मे बताया कि गगनदीप से वह 2019 में आगरा मे एयर बिन में मिली थी, जहां उसने कुछ दिन स्टे किया था। तब से वो कई दफा भारत आ चुकी है और 32 वर्षीय गगनदीप लगातार उसके साथ अलग-अलग जगहों पर शारीरिक संबंध स्थापित कर चुका है।

रिपोर्ट के अनुसार, सूरजमल विहार में भी एक बार दोनों किसी परिचित के घर आए थे और वहां भी उन दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने थे। अमेरिकन महिला ने तीन दिन पहले अपनी शिकायत विवेक विहार थाना पुलिस को दी थी, जिस पर कार्रवाई करते हुए शाहदरा डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने आरोपी गगनदीप को आगरा से अरेस्ट कर लिया है।

50+ लड़कियों का रेप करने वाला सैयद शाह खावर अली गिरफ्तार, मैट्रिमोनियल साइट से चुनता था शिकार

नमाज़ को लेकर हुआ विवाद, पति ने बर्फ तोड़ने वाला सुआ घोंपकर पत्नी को मार डाला, फिर कर ली ख़ुदकुशी

जाकिर हुसैन को मिला सम्मान, सलमान और अमन खान को पकड़वाकर बचाई नाबालिग बच्ची की जान !

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -