पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी, चुनाव खत्म होते ही कई शहरों में बढ़ाए गए दाम
पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी, चुनाव खत्म होते ही कई शहरों में बढ़ाए गए दाम
Share:

शुक्रवार, 11 मार्च के लिए पेट्रोल और डीजल (Petrol Diesel) की नई कीमतें जारी कर दी गई हैं। आप सभी को बता दें कि देश के कई शहरों में आज फ्यूल की कीमतों में बदलाव किया गया है। जी दरअसल किसी शहर में ईंधन (Fuel) के दाम कम हुए हैं तो किसी शहर में तेल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिल रही है। आप सभी को हम यह भी जानकारी दे दें कि अभी दो दिन पहले ही यानी 9 मार्च, 2022 को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतें 130 डॉलर प्रति बैरल से भी ऊपर पहुंच गई थीं। हालाँकि आज, 11 मार्च को इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के भाव गिरकर 108 डॉलर प्रति बैरल पर आ गए हैं।

वहीँ दूसरी तरफ oilprice।com पर मिली जानकारी के मुताबिक आज कच्चे तेल के ताजा भाव 108।30 डॉलर प्रति बैरल हैं। आप सभी को बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच जारी विवाद के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में अब काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। जी दरअसल 130.3 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचने वाले कच्चे तेल की कीमतों में 20 डॉलर से भी ज्यादा की गिरावट हो चुकी है। वहीँ oilprice।com से मिली जानकारी के मुताबिक 11 मार्च को WTI Crude के दाम गिरावट के साथ 105।6 डॉलर पर पहुंच गए हैं वहीं दूसरी ओर Brent Crude के भाव भी गिरकर 108.30 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गए हैं। आप सभी को हम यह भी बता दें कि बीते 7 मार्च को विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण के मतदान के लिए वोटिंग की गई थी।

ऐसे में जानकारों का कहना था कि देश के 5 राज्यों में चुनाव संपन्न होने के बाद देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी होना शुरू हो जाएगी। हालाँकि अभी देश में सभी शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में उस तरह से बढ़ोतरी होती नहीं दिखाई दे रही है जैसे कहा जा रहा था। जबकि, देश में चुनाव तो 7 मार्च को ही संपन्न हो गए थे और 10 मार्च को सभी राज्यों के नतीजे भी घोषित कर दिए गए। बीते समय में एक्सपर्ट्स का कहना था कि चुनाव के बाद ईंधन की कीमतों में 30 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

सभी शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें जानने के लिए यहाँ क्लिक करें। 

यूक्रेन सरकार ने सुमी से 60,000 लोगों को निकाला गया

रैली/रोड शो 209, सीटें सिर्फ 2... आखिर प्रियंका गांधी से कहाँ कमी रह गई ?

भारत में लॉन्च हुई नई लेक्सस एनएक्स हाइब्रिड SUV, जानिए क्या है कीमत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -