'TMC अकेले लड़ेगी' से लेकर 'मिलकर काम करने की कोशिश करुँगी' तक, भाजपा को हराने के लिए सीएम ममता ने बदला प्लान

'TMC अकेले लड़ेगी' से लेकर 'मिलकर काम करने की कोशिश करुँगी' तक, भाजपा को हराने के लिए सीएम ममता ने बदला प्लान
Share:

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की सीएम और तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो ममता बनर्जी ने 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को मात देने के लिए फिर से विपक्षी गठबंधन बनाने की हिमायत की है। आज यानि शुक्रवार (5 मई) को मुर्शिदाबाद के शमशेरगंज विधानसभा में भाजपा पर निशाना साधते हुए सीएम ममता ने विपक्षी एकता को लेकर संदेश दिया। उन्होंने कहा कि, 'सभी विपक्षी दलों को एक हो जाना चाहिए। एक से एक लड़ाई करें। मैं मिलकर काम करने का प्रयास करूंगी।'

बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने भाजपा की जीत को रोकने के लिए देश की तमाम भाजपा विरोधी पार्टियों से एकजुट होने की अपील की है और उन्होंने कहा है कि, वे एक के मुकाबले एक की लड़ाई की पक्षधर हैं। बता दें कि, सीएम ममता बनर्जी को पहले भी कई दफा मोदी के खिलाफ विपक्षी गठबंधन बनाने में सक्रिय भूमिका निभाते हुए देखा गया है। वर्ष 2021 के विधानसभा चुनाव में बंगाल में तीसरी बार सीएम बनने ममता बनर्जी भाजपा विरोधी विपक्षी एकता बनाने के लिए जुटी हुई थीं। वह दिल्ली भी गई थीं और विपक्षी दलों के नेताओं के साथ कई बैठकें की थी। उस समय ममता बनर्जी ने कांग्रेस की प्रमुख नेता सोनिया गांधी से भी मुलाकात की थी, मगर वह पहल सफल नहीं हुई।

इसके बाद 2 मार्च को मुर्शिदाबाद में सागरदिघी उपचुनाव में वाम समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी की जीत के बाद, “नाराज” ममता बनर्जी ने कहा था कि TMC और जनता के बीच गठबंधन होगा। उनकी पार्टी अकेले ही चुनाव लड़ेगी। उस वक़्त केंद्रीय राजनीति में कांग्रेस के बगैर तीसरा मोर्चा बनाने का आन्दोलन शुरू हो गया था। लेकिन, अब सीएम ममता के अंदाज़ कुछ बदले हुए हैं और वे कह रहीं है कि भाजपा को हराने के लिए वे विपक्षी एकता की पक्षधर हैं और वे इसके लिए मिलकर काम करने का प्रयास करेंगी। 

आतंकवाद, केरला स्टोरी, ऑपरेशन कावेरी..! कर्नाटक में पीएम मोदी ने कई मुद्दों पर कांग्रेस को जमकर घेरा

यूपी निकाय चुनाव छोड़कर कर्नाटक में जनसभा करने जा रहे अखिलेश यादव! जानिए वहां किसके लिए मांगेंगे वोट ?

विजयवर्गीय का बड़ा बयान भाजपा ही भाजपा को हरा सकती है, कांग्रेस में दम नहीं

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -