कब से कर सकेंगे अयोध्या के भव्य राम मंदिर के दर्शन? यहाँ जानिए
कब से कर सकेंगे अयोध्या के भव्य राम मंदिर के दर्शन? यहाँ जानिए
Share:

लखनऊ: रामनगरी अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर में प्रभु श्री राम की प्रतिमा कब लगेगी, इस दिनांक की घोषणा कर दी गई है। प्रतिमा निर्माण के लिए गठित ट्रस्ट के एक प्रमुख सदस्य और राम मंदिर के प्रबंधन ने बुधवार को कहा पीएम नरेंद्र मोदी जनवरी 2024 के तीसरे हफ्ते में भगवान रामलला की प्रतिमा को उसके मूल स्थान पर स्थापित करेंगे। 

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि महाराज ने बताया कि मंदिर का निर्माण कार्य जोरों पर चल रहा है। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोंबिवली में एक कार्यक्रम के पश्चात् मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा, 'जनवरी 2024 के तीसरे हफ्ते में, राम लला (बाल भगवान राम) की प्रतिमा को उसके मूल स्थान पर पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों स्थापित किया जाएगा।' उन्होंने साफ़ किया, 'मंदिर निर्माण और 2024 के आम चुनाव आपस में नहीं जुड़े हैं। हम केवल अपना काम कर रहे हैं।' गोविंद देव गिरि ने यह भी बताया कि रामलला की प्रतिमा को एक मंदिर में स्थापित करने से पहले लंबे वक़्त तक एक कपड़े के पंडाल में रखा गया था। मगर अब भगवान को उनके मूल स्थान पर स्थानांतरित करने का समय आ गया है।'

उन्होंने कहा कि प्रतिमा को उसके मूल स्थान पर स्थानांतरित करने के पश्चात् भी मंदिर का काम जारी रहेगा। हमारा लक्ष्य गर्भगृह, पहली मंजिल पर काम पूरा करना एवं जनवरी 2024 से पहले दर्शन की व्यवस्था करना है। गोविंद देव गिरि ने बताया कि भारत के लिए दुनिया का नजरिया अब बदल गया है। उन्होंने कहा, 'योग, आयुर्वेद एवं भारतीय संगीत विश्वभर में पहुंच गया है तथा पूरी दुनिया में एक सांस्कृतिक क्रांति होगी।'

PM मोदी ने की दिल्ली AIIMS के डॉक्टर्स की तारीफ, जानिए क्या है वजह?

जानिए क्या है राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस ' का इतिहास

उद्धव ठाकरे को एक और बड़ा झटका, अब ये नेता थामेंगे CM शिंदे का हाथ

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -