फ्रांस सरकार देश की 160 मस्जिदों को कर सकती है बंद
फ्रांस सरकार देश की 160 मस्जिदों को कर सकती है बंद
Share:

पेरिस : पेरिस में हुए आतंकी हमले की घटना के बाद फ्रांस सरकार ने एक और अहम पैसला लिया है, जिसके तहत फ्रांस की 160 मस्जिदों को बंद किया जा सकता है। देश में पहले ही आपातकाल लागू किया गया है। जिसकी अवधि 12 दिन से बढ़ा कर तीन महीने की गई है। इन मस्जिदों के बारे में आशंका जताई जा रही है कि यहाँ धार्मिक विचारों के प्रचार के नाम पर चरमपंथ की शिक्षा दी जा रही है।

इस संबंध में फ्रांस के होम मिनिस्टर बर्नार्ड कैजनेब ने कहा कि पिछले दो सप्ताह में 3 मस्जिदों को बंद किया जा चुका है। मस्जिदों की ये बंदी आपातकाल में मिले अधिकारों के तहत की गई है। उनका कहना है कि बंद के दौरान सुरक्षा अधिकारियों को इन जगहों से जिहादी प्रचार सामग्री भी मिली।

फ्रांस सरकार ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए अब तक 2235 घरों में छापे मारे है और 232 लोगो को गिरफ्तार किया है। साथ ही 334 हथियार भी बरामद किए गए है। इन हथियारों में से 34 लड़ाई के लिए उपयोगी थे। अब सरकार बिना लाइसेंस वाले 160 मस्जिदों को बंद करेगी। यहाँ काफिर शब्द का इस्तेमाल किया जाता है।

इससे पहले भी संदेह जताया गया था कि इस हमले के तार धर्म गुरुओं से जुड़े हो सकते है। पेरिस हमले का मास्टर माइंड एक ऐसे नेटवर्क का हिस्सा था जो ब्रिटेन के 6 इस्लामी उपदेशकों से जुड़े है। ये उपदेशक नफरत भरे संदेश फैलाते है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -