बाढ प्रभावित चेन्नई में निशुल्क बस सेवा शुरू
बाढ प्रभावित चेन्नई में निशुल्क बस सेवा शुरू
Share:

बेंगलुरु: कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम (KSRTC) हर आठ घंटे के बाद बेंगलुरू के लिए चेन्नई से बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए नि:शुल्क बस सेवा देगा। तटीय तमिलनाडु में भारी बारिश से आर्थिक रूप से लोगों पस्त हुए है, उनके पास अब पैसा बचा नहीं है। हम शुक्रवार की रात के बाद से हर आठ घंटे के बाद बेंगलुरू के लिए चेन्नई से बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए नि: शुल्क बस सेवा शुरू कर रहे है। KSRTC के प्रबंध निदेशक राजेंद्र कटारिया ने सेवा का विवरण जारी करते हुए यह बात कही।

कटारिया ने कहा, " हमारी सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में बाढ़ प्रभावित लोगों को कुछ राहत प्रदान करने के लिए यह हमारा एक कदम हैं। दूरसंचार और रेल सेवाएं आंशिक रूप से बहाल कर दी गई है। इसके अलावा कई सड़कों को भी गाड़ियों के लिए योग्य बनाया जा चूका है। चेन्नई में दूध, पेट्रोलियम और डीजल जैसी आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता अभी भी चिंता का एक विषय बना हुआ है।

नौसेना के जहाज आईएनएस शक्ति और आईएनएस सह्याद्रि राहत सामग्री की ताजा खेप के साथ चेन्नई बंदरगाह पहुंचे है, बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाढ़ प्रभावित तमिलनाडु के लिए 1,000 करोड़  रुपये की वित्तीय राहत की घोषणा 940 करोड़ के अतिरिक्त की थी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -