फ्रांस में हो रहा नई पार्टी का उदय, क्षेत्रीय चुनाव में मिल रही बढ़त
फ्रांस में हो रहा नई पार्टी का उदय, क्षेत्रीय चुनाव में मिल रही बढ़त
Share:

पेरिस : फ्रांस के क्षेत्रीय चुनाव में दक्षिण पंथी नेशनल फ्रंट पार्टी को बड़ी कामयाबी मिली है। नेशनल फ्रंट पार्टी का नेतृत्व मारीन ली पेन संभालते है, 13 में से 6 जगहों पर पार्टी ने बढ़त दर्ज की है। एग्जिट पोल्स के अनुसार, दूसरी सबसे बड़ी पार्टी रिपब्लिकन पार्टी है, जिसका नेतृत्व फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोला सरकोजी के हाथों में है। इससे पहले के चुनावों में कई बार ऐसा हुआ है कि नेशनल फ्रंट पार्टी को सत्ता से दूर रखा गया है, जिसके लिए फ्रांस्वा ओलांद की सोशलिस्ट पार्टी और सरकोजी की रिपब्लिकन पार्टी एक साथ आ गई थी।

लेकिन इस बार के चुनाव में सरकोजी ने किसी भी गठबंधन के लिए साफ इंकार कर दिया था। कुछ समय पहले तक कहा जाता था कि फ्रांस की जनता ने नेशनल फ्रंट को खारिज कर दिया है। लेकिन इस चुनाव में पार्टी का उभरना उसकी बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है। नेशनल फ्रंट के तेज़ी से मज़बूत होने के पीछे फ्रांस की डांवाडोल आर्थिक स्थिति भी एक कारण है, सामाजिक अस्थिरता के साथ-साथ असुरक्षा की भावना ने भी लोगों का रुख़ इस पार्टी की ओर मोड़ा है।

इस जीत पर पार्टी की लीडर मारियो का कहना है कि पार्टी की ये जीत ऐतिहासिक रुप से महत्वपूर्ण है। जाहिर तौर पर इससे पुरानी व्यवस्था खत्म हो गई और साथ ही पार्टी भी।

दूसरे दौर की वोटिंग 13 दिसंबर को होनी है। ये क्षेत्र स्थानीय परिवहन, शिक्षा और आर्थिक विकास को बहुत प्रभावित करते हैं और इनके पास काफी अधिकार भी होते हैं। कहा जा रहा है कि पिछले कुछ सालों से पार्टी खुद को मजबूत करने में जुटी थी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -