चुनाव के बाद पुलिस पस्त, जेल तोड़कर भागे कैदी
चुनाव के बाद पुलिस पस्त, जेल तोड़कर भागे कैदी
Share:

मैनपुरी। उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव संपन्न हो जाने के बाद पुलिस की कमजोरी सामने आई है। चुनाव तक मुस्तैद रही पुलिस लगता है जेल विभाग को ठीक तरह से संभाल नहीं पाई। मिली जानकारी के अनुसार राज्य के मैनपुरी जिले की जेल से 4 शातिक कैदी फरार हो गए। दरअसल जेल में होली का आयोजन हो रहा था उसी दौरान प्रहरियों और सुरक्षाकर्मियों को चमका देकर अल्मोड़ा निवासी राजेंद्र सिंह, शामली निवासी मनसाद, फरोजाबाद निवासी योगेश और जालौन निवासी सुनील दोपहर के बाद जेल से फरार हो गए।

राजेंद्र सिंह को फांसी की सजा सुनाई जा चुकी है। गौरतलब है कि मुनसाद शार्प शूटर है और योगेश हत्या के आरोप में जेल में बंद है। तो दूसरी ओर सुनील को जाली नोट्स चलाने के मामले में जेल की सजा दी गई। वारदात के बाद जिलाधिकारी सीपी सिंह सहित अन्य अधिकारी जेल पहुंचे और उन्होंने जेल का मुआयना किया।

पुलिस द्वारा जेल से भागे गए कैदियों की खोजबीन की जा रही है। जेल के अधिकारियों ने कहा कि जेल में बंद कैदियों को परिजन से मिलवाया गया था। अब जेल तोड़कर भागने को लेकर जांच की जा रही है।

जेल ब्रेक करते या भागते पाये जाने पर गोली मारने का दिया आदेश

नाभा जेल फरार मामले का मास्टरमाइंड सहित चार गिरफ्तार

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -