लापता भारतीय मर्चेंट शिप मिला, 22 भारतीयों को छुड़ाया
लापता भारतीय मर्चेंट शिप मिला, 22 भारतीयों को छुड़ाया
Share:

पश्चिमी अफ्रीका क्षेत्र में पहुंचने के बाद बेनिन तट के पास से लापता हुए भारतीय मर्चेंट शिप को खोज निकाला गया है, इस बात की जानकारी भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने एक ट्वीट पोस्ट से दी. उन्होंने लिखा है कि मुझे यह बताते हुए ख़ुशी हो रही है कि मर्चेंट शिप मरीन एक्सप्रेस के साथ ही 22 भारतीय नागरिकों को छुड़ा लिया गया है.

इस खोज में शामिल नाइजीरिया सरकार का भी सुषमा स्वराज ने शुक्रिया अदा किया और कहा कि यदि नाइजीरिया सरकार इसमें मदद ना करती हो इस शिप को खोज पाना मुश्किल होता. नाइजीरिया सरकार को खासतौर पर शुक्रिया अदा किया गया. बता दें कि लापता हुए मरीन एक्सप्रेस में 22 भारतीय सवार थे.

यह शिप पश्चिमी अफ्रीका के समुद्री क्षेत्र में पहुंचने के बाद बेनिन तट के पास गिनी खाड़ी से लापता हो गया था. वहीँ इस बारे में ख़बरें मिली हैं कि इस जहाज को समुद्री डाकुओं ने अपने नियंत्रण में ले लिया था, और उसे हाइजेक कर लिया गया था. इसके बाद से भारत ने नाइजीरिया सरकार से मदद मांगी थी और नाइजीरिया के विदेशमंत्री जेफ्री ओनियेमा से चर्चा की थी जिसके बाद नाइजीरिया सरकार ने भारत को भरोषा दिलाते हुए कहा था कि इस जहाज को खोजने के लिए नाइजीरिया सरकार हर संभव मदद करेगी.

22 भारतीय नागरिकों समेत तेल टैंकर जहाज गायब

करंज का जलावतरण आज, सहमे चीन और पाकिस्तान

भारत की समुद्री ताकत बढ़ाने, कल नौसेना में शामिल होगी INS करंज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -