पहले रहीं सेना में कैप्टन, फिर मनवाया सुंदरता का लोहा और अब सियासी पारी की शुरआत, 'आप' के साथ
पहले रहीं सेना में कैप्टन, फिर मनवाया सुंदरता का लोहा और अब सियासी पारी की शुरआत, 'आप' के साथ
Share:

नई दिल्ली: इंडियन आर्मी में बतौर कैप्टन देश की सेवा करने के बाद मिसेज इंडिया क्लासिक क्वीन ऑफ सब्स्टेन्स का टाइटल जीतकर अपनी सुंदरता का लोह मनवाने वाली शालिनी सिंह ने अब सियासत में किस्मत आजमाने का निर्णय लिया है। 2019 लोकसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच मंगलवार को उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) का दामन थाम लिया है।

'आप' सांसद संजय सिंह ने पार्टी के मुख्यालय में शालिनी सिंह को पट्टा पहनाकर उनका स्वागत किया और आप की प्राथमिक सदस्यता दिलाई। सिंह ने शालिनी के संघर्ष और जज्बे को महिलाओं के लिए प्रेरणा करार दिया। उन्होंने कहा है कि 23 वर्ष की आयु में पति के शहीद हो जाने के बाद भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने आर्मी में शामिल होकर राष्ट्र की सेवा की और अब वे पार्टी में शामिल होकर देश की आवाम की सेवा करेंगी।

वहीं आप की सदस्यता ग्रहण करने के बाद शालिनी सिंह ने खुशी जताते हुए कहा है कि उन्होंने आप द्वारा किये गए कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल होने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा है कि, उनके पति के युद्ध में शहीद होने के बाद ही उन्होंने प्राण ले लिया था कि उन्हें देश के लिए कुछ करना है। सेना में सेवाएं देने के बाद अब सियासत के जरिए वे लोगों की सेवा करना चाहती हैं। शालिनी ने कहा है कि अब वह पूरे तन-मन और धन से आप और देश के लिए कार्य करेंगी।

खबरें और भी:-

कांग्रेस ने घोषणापत्र में किया AFSPA में संशोधन का वादा, अमित शाह ने लिया आड़े हाथों

जनसभा को संबोधित करने सुल्तानपुर पहुंची मेनका गांधी, कांग्रेस पर साधा निशाना

कांग्रेस-भाजपा एक जैसे, एक ने बोफोर्स किया और एक ने राफेल - मायावती

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -