खेल रत्न का नाम बदले जाने पर बोले मीररंजन नेगी- 'अब ध्यानचंद को भारत रत्न दे दो'
खेल रत्न का नाम बदले जाने पर बोले मीररंजन नेगी- 'अब ध्यानचंद को भारत रत्न दे दो'
Share:

भोपाल: भारत के पूर्व हॉकी गोलकीपर मीररंजन नेगी ने देश के सर्वोच्च खेल सम्मान का नाम ‘राजीव गांधी खेल रत्न’ से बदलकर ‘मेजर ध्यानचंद खेल रत्न’ किए जाने पर ख़ुशी जताई है। लेकिन उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया है कि ‘हॉकी के जादूगर’ के नाम से मशहूर ध्यानचंद को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से मरणोपरांत नवाजे जाने में अब कतई देर नहीं की जानी चाहिए। हाल ही में मीररंजन नेगी ने कहा, 'खेल रत्न सम्मान का नाम मेजर ध्यानचंद पर किया जाना देश के हॉकी क्षेत्र के लिए सरकार का बहुत बड़ा कदम है। अब ध्यानचंद को (मरणोपरांत) भारत रत्न से भी नवाज दिया जाए, तो सोने पर सुहागा हो जाएगा और इस काम में अब बिल्कुल भी देर नहीं की जानी चाहिए।'

इसी के साथ आगे उन्होंने कहा, 'टोक्यो ओलंपिक में महिला और पुरुष, दोनों वर्गों में भारतीय हॉकी टीमों के जुझारू और शानदार प्रदर्शन से खेल के पक्ष में देश भर में बहुत अच्छा माहौल बन गया है। सरकार को ध्यानचंद को भारत रत्न प्रदान करने का इससे अच्छा मौका दोबारा नहीं मिलेगा। इससे पूरी दुनिया में भारतीय हॉकी का मान बढ़ेगा।' आप सभी को बता दें कि भारतीय महिला हॉकी टीम भी इस बार ऐतिहासिक प्रदर्शन कर पहली बार ओलंपिक सेमीफाइनल तक पहुंची हालाँकि वह ब्रिटेन से 3-4 से हारकर कांस्य पदक चूक गई।

ऐसे में इस पर नेगी ने कहा, 'टोक्यो ओलंपिक के इस मैच में भारतीय टीम को भले ही पराजय का मुंह देखना पड़ा हो। लेकिन उसने अपने जुझारूपन से पूरे देश का दिल जीत लिया है। रियो ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली ब्रिटेन की महिला हॉकी टीम में बेहद अनुभवी खिलाड़ी हैं। लेकिन भारतीय महिला टीम ने शुरुआत में दो गोल से पिछड़ने के बावजूद मुकाबले में शानदार वापसी की और यह प्रदर्शन सच्चे खिलाड़ियों के अदम्य जज्बे को दर्शाता है।' आगे उन्होंने यह भी कहा कि, 'टोक्यो ओलंपिक में भारत की नुमाइंदगी करने वाली महिला और पुरुष टीमों के खिलाड़ियों के स्वागत और सम्मान में पूरे देश में कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए। इसके साथ ही, अलग-अलग प्रदेशों की टीमों के साथ दोनों ओलंपिक दलों के दोस्ताना मुकाबले आयोजित किए जाने चाहिए।'

क्या आप भी कर रहे है 'Twitter Space' का उपयोग, तो जरूर जान लें ये जरुरी बात

महाराष्ट्र: पुणे में ढील देने के लिए मेयर ने लिखा स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे को पत्र

'सीता' का दिव्य रूप छोड़ दीपिका ने बदला अपना रूप, वीडियो देख चौंके फैंस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -