FIFA के पूर्व उपाध्यक्ष फिगुएरेडो को जेल में डाला
FIFA के पूर्व उपाध्यक्ष फिगुएरेडो को जेल में डाला
Share:

मोनटोवीडियो : FIFA के पूर्व उपाध्यक्ष ईयुगेनियो फिगुएरेडो को पेशी लंबित होने की वजह से स्विट्जरलैंड से प्रत्यर्पित कर उनके अपने देश उरूग्वे में जेल में के भीतर डाल दिया गया है। एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक दक्षिण अफ्रीकी फुटबाल परिसंघ (कॉनमेबोल) के पूर्व अध्यक्ष गुरूवार को प्रभात में यहां पहुंचे और उन्हें सीधे न्यायालय ले जाया गया। फिगुएरेडो यदि दोषी पाये जाते है तो तो उन्हें 2 वर्ष से 15 वर्ष तक की सजा सुनाई जा सकती है।

फिगुएरेडो उन 7 FIFIA फुटबाल अधिकारियों में से एक हैं जिन्हें FIFA में भ्रष्टाचार के केस में मई में ज्यूरिख के होटल से गिरफ्तार किया गया था। कुछ दिनों पहले अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल महासंघ (FIFA) की नैतिक समिति ने भ्रष्टाचार के आरोपों से जूझ रहे FIFA प्रमुख सैप ब्लेटर और यूरोपियन फुटबाल संघ (यूएफा) के अध्यक्ष माइकल प्लातिनी पर 8 साल का बैन लगा दिया गया था।  

इस बैन के आलावा ब्लेटर और प्लातिनी की फीफा अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवारी की सदस्यता भी खत्म हो गई। सैप ब्लेटर और माइकल प्लातिनी आने वाले साल 26 फरवरी को होने वाले फीफा अध्यक्ष पद के चुनाव के दावेदार भी थे।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -