पूर्व ISI प्रमुख ने कबूला, मुंबई हमले में लोग हमारे थे
पूर्व ISI प्रमुख ने कबूला, मुंबई हमले में लोग हमारे थे
Share:

इस्लामाबाद : मुंबई में हुए हमले में कई बार कहा जा चुका है कि इसमें पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई की भी सहभागिता थी। लेकिन अब इस बात को खुद आईएसआई के पूर्व प्रमुख शुजा पाशा ने कबूला है। पाशा ने कबूला है कि 2008 में हुए मुंबई हमले में उसके आदमी भी शामिल थे।

अमेरिका में पाकिस्तान के तत्कालीन राजदूत हुसैन हक्कानी ने अपनी किताब इंडिया वर्सेज पाकिस्तान में यह खुलासा किया है। यह किताब अगले सप्ताह पब्लिश होने वाली है। इस किताब में दावा किया गया है कि पाशा ने कहा था कि मुंबई हमले में लोग हमारे थे, लेकिन ऑपरेशन हमारा नहीं था।

हक्कानी के अनुसार, इस किताब के जरिए उनका मकसद यह बताना है कि दोनों देशओं ने 69 सालों का ठीक से इस्तेमाल नहीं किया। किताब के जरिए हक्कानी ने कहा है कि हमले के 8 साल बाद भी साजिशकर्ता को सजा दिलाने में नाकाम होने के बाद पाकिस्तान ने एक और मामला खड़ा कर दिया है।

उन्होने कहा कि दुनिया के अन्य देश विदेश नीति के तहत एक-दूसरे के साथ कैसी परिपक्वता दिखाते है। लेकिन भारत-पाकिस्तान के मामले में कभी भी ऐसा नहीं देखा गया। इस रिश्ते में यह बचकाना और भावावेश का मामला है। वो इश कोशिश में है कि इस रिश्ते में एक चेतना आए और भावावेश कम हो।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -