विदेश मंत्री एम्स में भर्ती

नई दिल्ली : विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती करवा दिया गया है। हालांकि उन्हें नियमित चिकित्सकीय जांच के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया हैं मगर फिर भी भाजपा और अन्य दल उनके स्वास्थ्य को लेकर परेशान है। केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज के स्वास्थ्य को लेकर विदेश मंत्रालय के अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा है कि यह एक तरह की नियमित जांच है।

उन्हें रूटिन चैकअप के लिए भर्ती करवा दिया गया है। अब उन्हें बुधवार को एम्स से अवकाश दे दिया जाएगा। इस मामले में उनका कहना था कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज यहां पर आती रही हैं। चिकित्सकों के दल ने उनकी जांच भी की। मिली जानकारी के अनुूसार 64 साल के भारतीय जनता पार्टी के नेता को अप्रैल में सीने में परेशानी के बाद एम्स में दाखिल करवाया गया था।

गौरतलब है कि नेताओं के चिकित्सालय में भर्ती होने का क्रम लगभग जारी है। जहां तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता अस्पताल में भर्ती हैं वहीं डीएमके नेता करूणानिधि का स्वास्थ्य भी ठीक नहीं है। अब केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज के चिकित्सकीय जांच की बात सामने आई है।

न्यूज ट्रैक वीडियो

- Sponsored Advert -

Most Popular

- Sponsored Advert -