रूस में रवींद्रनाथ टैगोर पर बने स्कूल में पहुंचे विदेश मंत्री जयशंकर, बोले- भारत के लिए उनका अनुराग दिल छूने वाला
रूस में रवींद्रनाथ टैगोर पर बने स्कूल में पहुंचे विदेश मंत्री जयशंकर, बोले- भारत के लिए उनका अनुराग दिल छूने वाला
Share:

सेंट पीटर्सबर्ग: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने आज शुक्रवार (29 दिसंबर) को रूस के सेंट पीटर्सबर्ग शहर में रवींद्रनाथ टैगोर के नाम पर बने एक स्कूल का दौरा किया और नोबेल पुरस्कार विजेता को श्रद्धांजलि दी। एक्स (पूर्व ट्विटर) पर स्कूल की अपनी यात्रा का एक वीडियो क्लिप पोस्ट करते हुए, जयशंकर, जो वर्तमान में रूस की पांच दिवसीय यात्रा पर हैं, ने लिखा कि, "सेंट पीटर्सबर्ग में गुरुदेव रबीन्द्रनाथ ठाकुर जी के नाम से जाने वाले विद्यालय, #653 का भ्रमण कर अत्यन्त प्रसन्नता हुई।' 

 

उन्होंने आगे लिखा कि, "भारत के प्रति उनका अनुराग वास्तव में मन को छू लेने वाला था। ख़ुद ही देखिए।" वीडियो में, मंत्री को भारतीय और रूसी दोनों पारंपरिक पोशाक पहने छात्रों द्वारा स्वागत करते देखा गया। उन्हें पारंपरिक व्यंजन भी पेश किया गया। जयशंकर ने स्कूल में स्थापित टैगोर की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।  टैगोर ने रूस में काफी समय बिताया था, जहां वे इसकी संस्कृति और साहित्यिक परंपराओं से प्रभावित हुए थे। उनकी यात्रा के दौरान लिखी गई उनकी पुस्तक 'लेटर्स ऑन रशिया' उस समय के सोवियत रूसी परिदृश्य का विशद वर्णन करती है।

एक्स (पूर्व ट्विटर) पर एक अन्य पोस्ट में, जयशंकर ने कहा कि गुरुवार शाम को, उन्होंने सेंट पीटर्सबर्ग के गवर्नर अलेक्जेंडर बेगलोव से मुलाकात की और "भारत और रूस के बीच आर्थिक सहयोग और लोगों से लोगों के बीच आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए दिए गए समर्थन की सराहना की।" यहां पहुंचने से पहले जयशंकर ने मॉस्को का दौरा किया, जहां उन्होंने अपने रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव से बातचीत की। उन्होंने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उप प्रधान मंत्री डेनिस मंटुरोव से भी मुलाकात की।

'रोहिंग्याओं को भगाओ..', इस मुस्लिम देश में सड़कों पर उतरे छात्र, बोले - ये उनका देश नहीं है..

'हमने 1 हज़ार इजराइली सैनिकों को मार डाला, जंग जारी है..', 7 अक्टूबर के बाद पहली बार हमास चीफ याह्या सिनवार ने फिलिस्तीनी लोगों को दिया सन्देश !

'दो राज्य समाधान नहीं चाहिए, ये इजराइल के अस्तित्व को स्वीकार करने जैसा..', स्वतंत्र फिलिस्तीनी देश पर भी नहीं मान रहा हमास

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -